निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही

 

कलेक्टर ने दो शिक्षकों को निलंबित किया

देवास । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो शिक्षक प्राथमिक विद्यालय लाल टप्पर नारायणपुरा कृष्णकांत पेठारी तथा सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपल्या सड़क टोंकखुर्द के छीतरमल मालवीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। निलंबन की अवधि में शिक्षक पेठारी का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतवास रहेगा तथा सहायक शिक्षक मालवीय मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी टोंकखुर्द रहेगा।

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा बागली ने लेख में बताया कि विधानसभा निर्वाचन के मतदान केंद्र  क्रमांक 284 नारायण पुरा पर पदस्थ बूथ लेवल अधिकारी कृषणकांत पेठारी को बीएलओ नियुक्त किया था। उन्हें नामावली अद्यन किए जाने के लिए निर्देशित किया था तथा इसके उपरांत भी अनुपस्थित रहे। इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद संबंधित द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। उनके द्वारा निर्वाचन के राष्ट्रीय महत्व के कार्य में आदेशित कर्तव्य का उल्लंघन किया गया। जिसके कारण महत्वपूर्ण समयावधि कार्य प्रभावित हुआ।

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील टोंकखुर्द विधानसभा सोनकच्छ ने लेख किया है कि विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 13 पीपल्या सड़क टोंकखुर्द के लिए पदस्थ बूथ लेवल अधिकारी एवं सहायक शिक्षक छीतरमल मालवीय द्वारा क्षेत्र में मतदाताओं के आधार संग्रहण संबंधी कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। उक्त संबंध में  मालवीय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके उपरांत भी संबंधित द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तथा कार्य में भी कोई प्रगति नहीं दिखाई दी। उनके द्वारा निर्वाचन के राष्ट्रीय महत्व के कार्य में आदेशित कर्तव्य का उल्लंघन किया गया। जिसके कारण महत्वपूर्ण समयावधि कार्य प्रभावित हुआ।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें