गृह क्लेश में ऐसा होता है ऐसे ही हाल कांग्रेस के हैं-व्यास


कांग्रेस से देवास महापौर प्रत्याशी रहे प्रत्याशी पति का छलका दर्द,सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पार्टी को दिखाया आईना

देवास-सोशल मीडिया मनोरंजन के साथ-साथ अपने दुःखों को बयां करने का माध्यम भी बनता जा रहा है।

लेकिन जब कोई चर्चित नाम/चहरा अपने दुःखों को बयां करता है तो वह चर्चा का केंद्र बन जाता है।ऐसा ही एक विडियो कमेंट के रूप में देवास से कांग्रेस महापौर प्रत्याशी के पति/प्रतिनिधि या कहे खुद ही महापौर प्रत्याशी रहे रमेश व्यास ने पोस्ट किया जो वायरल हो रही है।कांग्रेस ने देवास महापौर सीट पर व्यास की धर्मपत्नी श्रीमति विनोदिनी व्यास को टिकिट दिया था और जीत के दावे करनी वाली पार्टी गुटबाजी के चलते कई अधिक वोट से महापौर पद पर चुनाव हार गई।कांग्रेस को अपने फिक्स वोट भी नही मिल पाए। परिणाम आये काफी समय हो गया है लेकिन आज 19 अगस्त 2022 को रमेश व्यास द्वारा समाचार पत्र के ग्रुप में वीडियो रूपी पोस्ट डाली गई यह पोस्ट सीधे-सीधे कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी और गृह क्लेश को उजागर कर रही थी।व्यास द्वारा थोड़ी देर बाद पोस्ट डिलीट कर दी गयी लेकिन यूजर्स द्वारा उस पोस्ट का स्क्रीन शॉट ले लिया गया।

-कांग्रेस की कार्यशैली से खफा उन्ही की पार्टी के लक्की मक्कड़ ने लिखा कि"देर आए दुरुस्त आए व्यास जी दिल खोल के लिखो और बोलो"

-भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने कहा कि "सही कहा आपने आदरणीय व्यास जी"

-अरुण परमार लिखते है"अपने दिल की बात लिख दी"

-आनंद जी लिखते है"रमेश भाई एकदम सही बात कही है?"

-बाबू भाटिया लिखते है"हंड्रेड परसेंट सही"

-विजेंद्र उपाध्याय"दादा क्या भाजपा जॉइन करने का इरादा है,वेसे खण्डेलवाल जी भी सहमत है आपकी बात से"

-सिकरवार जी लिखते है"व्यास जी आक्रमक मुड़ में..वरिष्ठ नेताओं क़े दबाव मे आकर व्यास जी क़ो विडिओ डिलीट करना पड़ा, किन्तु भाजपा वालों नें स्क्रीन शाट ले लिए है।बात इंडस्ट्रीज से लेकर इंदौर और भोपाल तक चली गई है"

-सिद्धार्थ जी लिखते है"स्टम्प छोड़कर बेटिंग"..

फेसबूक पर भी इस पोस्ट को लेकर चर्चा जारी रही है।हालांकि शहर कांग्रेस के लिए नयी बात नही है ऐसे कई कमेंट और पोस्ट पहले भी आ चुकी हैं।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें