सोलंकी(मातोश्री)प्रॉपर्टी ब्रोकर एसो.के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
देवास। जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन की साधारण सभा आज दिनांक 26 अगस्त 2022 को सूरज वाटिका गार्डन गंगानगर देवास में आयोजित की गई। एसो.में 11 स्थाई सदस्य एवं 120 सदस्य है, लगभग 100 सदस्य सभा मे सम्मिलित हुए। पूर्व अध्यक्ष डी.के जोशी ने नवीन सिंह सोलंकी(मातोश्री) के नाम का अध्यक्ष पद पर प्रस्ताव रखा एवं वर्तमान अध्यक्ष सर्वेश राठौर सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया,इसी के साथ नवीन सिंह सोलंकी एसो. के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। सोलंकी ने बताया कि जल्द ही वह अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
टिप्पणियाँ