निगम अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में मीडिया की गई उपेक्षा, विरोध दर्ज करवाते हुए लगाए आरोप
रवि जैन बने नगर निगम अध्यक्ष, तमाम संभावनाओं पर लगा विराम
कांग्रेस के बिकाऊ नहीं टिकाऊ नारे की निकली हवा
देवास।नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आते ही केवल शहर में यही चर्चा थी कि अब नगर निगम अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा। प्रतिदिन नए नए नाम सुर्खियों में आ रहे थे। संगठन और सत्ता के बीच राजनीति दांवपेंच की स्थिति बनती हुई साफ दिखाई दे रही थी। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा से पहले नगर निगम अध्यक्ष के लिए कई नाम लगातार चर्चा में बने हुए थे। जानकारों का कहना था कि बिना पैलेस की सहमति के अध्यक्ष बनना मुमकिन नहीं है और हुआ भी यही।
पैलेस के खास लोगों की लिस्ट में अपना विशेष स्थान रखने वाले वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद रवि जैन पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये गए और उसी समय उनकी जीत तय हो गई। कांग्रेस के फार्म लेने के साथ ही निगम अध्यक्ष पद पर चुनाव की स्थिति बनी, कांग्रेस की ओर से वार्ड क्रमांक-4 पार्षद अनुपम टोप्पो मैदान में आये। मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई और कांग्रेस को 6 वोट और भाजपा प्रत्याशी को 40 वोट मिले इसी के साथ भाजपा के रवि जैन 34 मतों से जीत दर्ज करवाई। निगम अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया का कवरेज करने के लिए पहुँचे मीडिया कर्मियों को काफी देर तक निर्वाचन की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध नही करवाई गई ना ही सीमित दायरे में मीडियाकर्मियों को प्रवेश दिया गया। जब मीडियाकर्मियों द्वारा जानकारी मांगी गई कि ऐसा क्यों किया जा रहा है तो कोई भी अधिकारी जवाब नही दे पाए। जिम्मेदारों के इस रवैये के कारण मीडिया कर्मियों ने जब इसका विरोध किया गया तो मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मीडियाकर्मियों और प्रशानिक अधिकारियों के बीच काफी गहमागहमी हुई।मीडियाकर्मियों द्वारा अपने साथ हुए इस व्यवहार के कारण निर्वाचन कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए जोरदार नारेबाजी की और विरोध दर्ज करवाते हुए लगाए आरोप।
इस दौरान प्रशासन की ओर से कई अधिकारी आये लेकिन मीडियाकर्मियों के उचित दायरे में प्रवेश की कोई भी व्यवस्था नही जम सकी। मीडिया कर्मियों द्वारा एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाते उनके खिलाफ नारेबाजी की गई साथ ही इस निर्वाचन कार्यक्रम में मीडिया को दूर रखने का मुख्य सूत्रधार बताया। बता दें कि नगर निगम द्वारा भव्य रूप से आयोजित शपथ समारोह में भी मीडिया को आमंत्रण व कार्यक्रम की सूचना देने में भेदभाव किया गया था। इस पक्षपात का भी मीडियाकर्मियों ने विरोध किया था।
कांग्रेस के बिकाऊ नहीं टिकाऊ..नारे की निकली हवा
कांग्रेस के कुल 8 पार्षद नगर निगम में इस बार चुनाव जीत कर आये है। फिर भी निगम अध्यक्ष के पद पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा और परिणाम ऐसे आए कि खुद कांग्रेस अपनी साख नही बचा पाई। कांग्रेस प्रत्याशी को केवल 6 ही वोट मिले जबकि 2 कांग्रेस पार्षदों ने बीजेपी प्रत्याशी को अपना वोट दिया। पूरे चुनाव में बिकाऊ नहीं टिकाऊ का नारा लगाने वाली कांग्रेस को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने घेरते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। इसी के साथ कांग्रेस के बिकाऊ नहीं टिकाऊ..नारे की निकली हवा निकल गयी।अब कांग्रेस के पास पूरे पांच साल है यह पता करने के लिए की वो दो भितरघात करने वाले कौन है..?
टिप्पणियाँ