देश के चौथे स्तंभ के हाथों में देश की शान तिरंगा

 

भारत माता की जय,वंदे मातरम जयघोष के साथ निकली पत्रकारों की तिरंगा यात्रा

नेताजी सुभाष चंद्र बोस बने नन्हे कार्तिक ने किया आकर्षित

देवास।देश मे चौथे स्तंभ के रूप में मीडियाकर्मियों की पहचान है।आजादी से लेकर अब तक मीडिया के योगदान को भुलाया नही जा सकता है। सरकार और जनता को जोड़ने वाली एक मात्र कड़ी मीडिया ही है।


जानकारी देते हुए प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ ने बताया कि आजादी का 75वा अमृत महोत्सव आज पूरे देश भर में धूमधाम के साथ भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत कई कार्यक्रम/अभियान आयोजित किये गए है।इन्ही में से एक अभियान है हर-घर तिरंगा अभियान..

सरकारी से लेकर निजी संस्थान इस अभियान में अपना योगदान दे रही है।मीडियाकर्मियों ने भी पूरे अभियान का कवरेज कर अभियान को तेज गति प्रदान की है।आज इस अभियान में देवास के समस्त मीडियाकर्मियों ने रैली निकालकर राष्ट्र के प्रति अपनी समर्पण भावनाओं को व्यक्त किया/दर्शया है। 13 अगस्त को देवास के समस्त मीडिया कर्मियों/पत्रकारों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। सयाजी गेट से शुरू हुई इस वाहन तिरंगा यात्रा में तिरंगे को हाथ में थाम पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े साथी  शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः सयाजी गेट पहुँचे,यही पर यात्रा का समापन हुआ।आन-बान और शान के साथ निकली पत्रकारों की तिरंगा यात्रा ने लोगो को जागरूकता का सन्देश देते हुए इस अभियान में जुड़ने की अपील की।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पोशाक में आए नन्हे कार्तिक कौशल ने सबका मन मोह लिया। वाहन में सवार होकर कार्तिक सभी पत्रकार साथियों के साथ पूरी यात्रा में सम्मिलित रहा। पूरी यात्रा में कार्तिक का जोश देखने लायक था।

पत्रकार साथियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला व निगमायुक्त विशाल सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।प्रेस क्लब देवास व समस्त पत्रकार साथी,वरिष्ठ नागरिक संस्था सहित पेपर वितरक संघ ने इस यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देवास की जनता से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध किया।

फोटो के माध्यम से तिरंगा यात्रा की झलकियां











टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें