राष्ट्रीय स्तर पर उभरता खो-खो खिलाड़ी सचिन

 

देवास।सरस्वती विद्या मंदिर विजयनगर शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, धार्मिक और राष्ट्रीयता के क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देता आ रहा है, खेलों के क्षेत्र में भी विद्यालय की राष्ट्रीय पहचान है। म.प्र. का एकमात्र विद्यालय है, जिसने खो-खो जैसे खेल में विद्यालय स्तर पर कई पदक प्राप्त किए, खो-खो में चैम्पियन टीम विजयनगर के खिलाड़ी पूर्व छात्र सचिन भार्गव अब राष्ट्रीय खिलाडी के रूप में बड़ी तेजी से उभरा है। विद्याभारती और विजयनगर का प्रतिनिधित्व करता सचिन भार्गव अब अल्टीमेट खो-खो प्रीमियम लीग में अपने जलवे बिखेर रहा है। 

अपनी फ्लाइन डाई और अपने चिंगारी नाम को सार्थक करते हुए तेलगु योद्धा टीम की ओर से खेलते हुए न केवल टीम को जीता रहा है, वरन् सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी प्राप्त कर रहा है। सचिन भार्गव को प्रतिदिन सायं सोनी - 10 स्पोर्ट्स पर खेलते देखा जा सकता है। खो-खो का प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी फ्लाइंग डाई का श्रेय विजयनगर के खेल मैदान का देता है, जहॉ पर उसने वर्षाकाल में कई बार डाई लगाकर मैच खेले है।

स.वि.मं.विजयनगर की प्राचार्य  इन्दिरा शर्मा ने सचिन भार्गव की इस उपलब्धि पर शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा है कि विजयनगर के लिए गर्व का पल हे । विजयनगर के साथ-साथ विद्याभारती, प्रदेश को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सचिन भार्गव का योगदान है। सचिन की इस उत्कृष्ट सफलता पर खेल कोच प्रवीण सांगते, विद्यालयीन समिति के सचिव सतीश मुकाती और विद्याभारती के खेल प्रमुख श्कैलाश धनगर ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख किशोर सनस ने दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें