भारत माता की महाआरती कर सतपुड़ा एकेडमी ने निकाली तिरंगा यात्रा

 


भारत माता एवं महापुरुषों की वेशभूषा में बैंड की धुन पर निकले बच्चे

देवास। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर तुलजा विहार स्थित सतपुड़ा एकेडमी ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाटपीपल्या  विधायक मनोज चौधरी एवं पा पु नि के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजन-अर्चन किया।  यहां महापुरुषों की वेशभूषा में सजेधजे बच्चों का विधायक चौधरी एवं सैंधव ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक  चौधरी ने कहा कि सतपुड़ा एकेडमी ने बहुत ही सुंदर रूप में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भारतीयों से आह्वान किया है कि हर घर पर तिरंगा लगे, हम सब इस आजादी के महोत्सव को भव्य रूप में मनाएं। सैंधव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे महान अमर शहीदों के त्याग, तपस्या व बलिदान से ही हमें आजादी मिली है। हमें तिरंगे का हर पल सम्मान करना चाहिए। 

इसके पश्चात तिरंगा लहराकर अतिथियों ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में आगे-आगे बच्चे बैंड लेकर राष्ट्रीय धुन बजाते चल रहे थे। भारत माता, मां अहिल्या, झांसी की रानी, शहीद चंद्रशेखर, भगतसिंह, महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, जाबाज सैनिक आदि की वेशभूषा के रूप में बच्चे शामिल थे। तिरंगा यात्रा स्कूल से प्रारंभ होकर आवासनगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुन: स्कूल पहुंची। यात्रा का जगह-जगह नागरिकों ने स्वागत किया।  बच्चों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। सभी बच्चों एवं स्टाफ ने अमृत महोत्सव के अंतर्गत अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया। संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सैंधव ने कहा कि देशव्यापी अभियान घर-घर तिरंगा के अंतर्गत सतपुड़ा एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगे के सम्मान में जन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य अपनी मातृभूमि के प्रति देशभक्ति की भावना प्रकट करना था और लोगों तक ये संदेश देना था कि आजादी अमूल्य है, साथ ही "हर घर तिरंगा" यह भी समझाता है कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के माध्यम से सभी भारतीय एकता के सूत्र में बंध जाए। अतिथियों का स्वागत संस्था संचालक सैंधव व प्राचार्य नरेश पंचोली ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें