देवास पुलिस ने 4 दिन में कन्नौद गोलीकाण्ड का खुलासा किया, पत्नी और बेटी ने मिलकर की हत्या की साजिश



देवास पुलिस ने 4 दिन में कन्नौद गोलीकाण्ड का खुलासा किया, पत्नी और बेटी ने मिलकर की हत्या की साजिश

देवास। दिनांक 22.11.2024 को सुबह 07:00 बजे शासकीय चिकित्सालय कन्नौद से सूचनाप्रा प्त हुई कि निसार पिता मुशर्रफ अली उम्र 45 साल निवासी जन्ना मैदान कन्नौद को सतवास रोड़ पर उसके घर के सामने अज्ञात व्यक्तियो द्वारा सीने में गोली मार दी गई है परिजनों के द्वारा निसार अली को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की पैनल द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। उक्त सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश भूरिया,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद  केतन अडलक एवं थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी तत्काल मय फोर्स के साथ शासकीय चिकित्सालय कन्नौद पुहंचे। उक्त गंभीर घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को दी गई एवं घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर से थाना कन्नौद में अपराध क्रमांक 830/2024 धारा 130(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (कन्नौद) केतन अडलक के निर्देशन में 02 विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये । तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़कर प्रारंभिक पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया है।

जप्तशुदा सामग्री- घटना में प्रयुक्त मे प्रयुक्त युक्त 12 12 बोर बोर कहा,।कट्टा, 01 खाली खाली खोखा खोखा एवं ए मोबाइल फोन जप्त ।

गिरफ्तार आरोपी के नाम- 

1. विशाल पिता अशोक उम्र 22 साल निवासी फरीदाबाद हरियाणा हाल मुकाम संजीवनी नगर थाना खजराना जिला इन्दौर। 2. दीपक पिता मढिया उम्र 19 साल निवासी बाघ टांडा जिला धार हाल मुकाम खजराना थाना खजराना जिला इन्दौर। 3. रुकसाना बी पति निसार अली उम्र 42 साल निवासी बीएसएनएल ऑफिस सतवास रोड़ कन्नौद।4. सिमरन पिता निसार अली उम्र 18 साल निवासी बीएसएनएल ऑफिस सतवास रोड़ कन्नौद 

इनका रहा सराहनीय कार्य-उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी, उनि राहुल रावत, दीपक भोण्डे, प्रआर अशोक जोसवाल, मोहनसिंह, दीपक अग्निहोत्री, आर बालकृष्ण छापे, राजेन्द्र, देवेन्द्र, निकेतन, महेश, रविराज, योगेन्द्र, मआर मुस्कान चौहान, कामिनी जाट, निशा मेहर एवं सायबर सेल प्रआर सचिन चौहान, शिवप्रताप सिंह सेंगर, आर मोनू राणावत का सराहनीय योगदान रहा।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें