जो जीता वही सिकंदर-कलेक्टर ऋषव गुप्ता



दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन

देवास(चेतन राठौड़)।जो जीता वही सिकंदर यह शब्द देवास के कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के समापन समारोह में कहे। कलेक्टर ने कहा इस प्रतियोगिता में जितना आनंद मुझे खेलने में आया,उतना ही आनंद सभी खिलाड़ियों को भी मिला।इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन देवास में भव्य तरीके से किया गया। प्रतियोगिता में 326 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया,जिसमें नेपाल,श्रीलंका सहित भारत के विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ी सम्मिलित हुए।

प्रतियोगिता में कुल 9 राउंड, खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन

प्रतियोगिता में पहले दिन कुल 5 राउंड और दूसरे दिन 4 राउंड खेले गए। दो दिनों तक चले इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि खिलाड़ियों के परिवारजनों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी। स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल जैसी सुविधाओं के साथ-साथ सभी प्रकार की मनोरंजन व्यवस्थाएं जुटाई गई थीं।

आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी बने खिलाड़ी

इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि कलेक्टर ऋषव गुप्ता सहित तीन आईएएस अधिकारी और एक आईपीएस अधिकारी भी प्रतियोगिता में खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए। आईएएस अधिकारी हिमांशु प्रजापति,राहुल धोते और आईपीएस अधिकारी पुनीत गहलोत ने भी शतरंज के नियमों का पालन करते हुए मैच खेले, जो इस प्रतियोगिता की एक बड़ी उपलब्धि रही।

छठे राउंड में बड़ा उलटफेर

प्रतियोगिता का छठा राउंड सबसे रोचक और रोमांचक रहा। इसमें कैंडिडेट मास्टर (CM) अश्विन डेनियल ने ग्रैंड मास्टर (GM) श्रीराम झा को हराकर सबको चौंका दिया। इस जीत के बाद प्रतियोगिता के अगले राउंड और भी रोमांचक हो गए, और शतरंज प्रेमियों का उत्साह दोगुना हो गया।

नई वेबसाइट की लांचिंग, डिजिटल बोर्ड पर मैच

कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने इस प्रतियोगिता के दौरान देवास चेस संघ की वेबसाइट लांच की, जिससे अब खिलाड़ी किसी भी अपडेट के लिए आसानी से साइट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा, इस प्रतियोगिता में डिजिटल बोर्ड पर खेले गए मैचों को लाइव भारत भर में देखा गया। यह प्रतियोगिता की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

विजेता खिलाड़ियों की जानकारी

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के टॉप तीन विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं

पहला स्थान-आर्यन वार्ष्णेय (25,000,ट्रॉफी)

दूसरा स्थान-माधवेन्द्र प्रताप शर्मा (15,000,ट्रॉफी)

तीसरा स्थान-श्रीराम झा (10,000,ट्रॉफी)

बेस्ट महिला खिलाड़ी

1. करुणानायके मयूरी

2. पद्मजा नायडू चौहान

3. पूर्वी चंद्रवंशी

4. कनक थिटे

5. नीमा इशिका

बेस्ट मध्यप्रदेश खिलाड़ी

1. मितांश दीक्षित

2. नभाय अकोदिया

3. मेदांत जैन

4. विवान जैन

5. अमित सिंह

बेस्ट देवास खिलाड़ी

1. गोखरू भारत

2. हार्दिक महाजन

3. मुकेश धुरिया

4. अभिमन्यु सिंह ठाकुर

5. नवल नीमा

सभी विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को ई-प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए, जो देवास चेस संघ की वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकेंगे।

कलेक्टर भी बने विजेता

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने भी खिलाड़ी के रूप में प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी मेहनत का परिणाम दिखाते हुए टॉप 10 रैंकिंग में छठा स्थान प्राप्त किया। उनका शतरंज के प्रति गहरा लगाव और जुनून देवास में शतरंज के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ा रहा है, और इसी कारण देवास और मध्यप्रदेश में शतरंज खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विदेशी खिलाड़ियों की संतुष्टि

नेपाल और श्रीलंका से आए खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन अन्य प्रतियोगिताओं से बहुत बेहतर रहा। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं आई और पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं बहुत अच्छी रही। उन्होंने देवास चेस संघ की पूरी टीम को बधाई दी।

आतिथियों का सम्मान

समापन समारोह में प्रमुख अतिथियों के रूप में सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, इंटरनेशनल चेस मास्टर अक्षत खांपरिया, ओरिएंटल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. सुनील सोमानी, सेन थाम एकेडमी के निदेशक सुनील थॉमस, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा, प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र सक्सेना, जीएम इंडस्ट्रीज के मंगल रेकवाल, एलडीएम एहसान एहमद,प्रगति स्पॉट्स क्लब के अनिल श्रीवास्तव,पंकज वर्मा,संघ उपाध्यक्ष चेतन राठौड़,सचिव पवन यादव सहित,कोषाध्यक्ष सितेंद्र सिंह,पावन पाटिल सहित शतरंज संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महिला आर्बिटर्स का सम्मान

इस प्रतियोगिता में आर्बिटर की भूमिका में महिला अधिकारियों ने अहम योगदान दिया। आर्बिटर कंचन चौधरी, नागलक्ष्मी नारापुरम, शिखा पलटा, हिमानी बजाज, वंदना गिलानी, प्रतीक्षा पांडेय, लाशिका देशवाली को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

ऑफिशियल टीम का सम्मान

प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ऑफिशियल टीम को भी सम्मानित किया गया। राजीव श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, अरुण कुवंशी, सितेंद्र सिंह, चेतन राठौड़, पावन पाटिल, सरफराज अहमद सिद्दीकी, निरंजन यादव, मनोज कुशवाह, स्वाती शिंदे, सूरज वामनिया, सौरभ विश्वकर्मा, विवेक विश्वकर्मा, मिलन चौहान, श्रीकांत अटवाल और हर्षिता कौशल को उनके योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विदेशी खिलाड़ियों का सम्मान

विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी से प्रतियोगिता और भी रोचक हो गई। श्रीलंका से मयूरी पामोदा, करुणा नायके शर्मा, धर्माश्री पथ बेरियागे, अशान इसीरू और नेपाल से राजन सुबेदी को सेन थाम एकेडमी और देवास चेस संघ द्वारा सम्मानित किया गया।

सहयोग देने वाली कंपनियों का सम्मान

प्रतियोगिता में सहायक कंपनियों और उनके प्रबंधकों को भी सम्मानित किया गया। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने इन कंपनियों के योगदान की सराहना की और आयोजन में सहयोग देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

समापन पर कलेक्टर की बधाई

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अंत में देवास जिला शतरंज संघ के सभी सदस्यों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सेन थाम एकेडमी के सहयोग का भी आभार व्यक्त किया और भविष्य में शतरंज के इस प्रकार के और आयोजनों होगे यह भी बात कही।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें