जितना महत्वपूर्ण नहीं,खेल भावना के साथ खेलना महत्वपूर्ण होता है- कलेक्टर ऋषव गुप्ता


दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

देवास।देवास में आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने किया। प्रतियोगिता में 326 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 6 टाइटल प्लेयर और 110 रेटेड प्लेयर शामिल हैं। पहले दिन 5 राउंड और दूसरे दिन 4 राउंड होंगे। इस अवसर पर कलेक्टर ने शतरंज को बच्चों के मानसिक विकास और फोकस बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण साधन बताया।प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ियों श्रीलंका से मयूरी पामोदा करुणा नायके शर्मा, धर्माश्री पथ बेरियागे अशान इसीरू और नेपाल से राजन सुबेदी ने भाग लिया। 

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि आज के इस इंटरनेशनल कार्यक्रम में 300 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। मैंने इससे ज्यादा प्रतिभागी शतरंज के किसी इवेंट में नहीं देखे। यह मध्यप्रदेश का पहला इतना बड़ा टूर्नामेंट है। मध्य प्रदेश शतरंज में लगातार आगे बढ़ रहा है।  प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को प्लेटफार्म मिल रहा है। मध्य प्रदेश में लगातार शतरंज प्रतियोगिताए आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे शतरंज खेलेंगे तो मोबाइल से भी दूर रहेंगे। शतरंज से बच्चों का फोकस बढ़ेगा।

कलेक्टर ने कहा कि खेल भावना के साथ  खेलना  महत्वपूर्ण  है, जितना महत्वपूर्ण नहीं  है। शतरंज खेल से बच्चों का फोकस बढेगा  जिससे पढ़ाई में फायदा होगा। उन्होंने कहा कि  प्रतियोगिता में 110 रेटेड प्लेयर खेल रहे हैं, किसी भी प्रतियोगिता में इतने रेटेड प्लेयर देखने को नही मिलते। प्रतियोगिता में देवास के 106 प्लेयर भाग ले रहे हैं, जो देवास के भविष्य के लिए अच्छा है।  कलेक्टर श्री गुप्ता ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देवास के पत्रकार बहुत ही सकारात्मक पत्रकारिता करते हैं।  जिससे अच्छा वातावरण मिलता है। कलेक्टर ने कहा कि  नंदकिशोर जोशी 28 साल से  मंदसौर से शतरंज की पत्रिका निकाल रहे हैं, जो बहुत बड़ी बात है। 

पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता बहुत कम होती है।बच्चों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता होना चाहिए जिससे बच्चों के भविष्य में लाभ मिले। प्रतियोगिता में बच्चों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म प्रदान करती है। 

ग्रैंड मास्टर राम झा ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहली बार इस प्रकार की इंटरनेशनल प्रतियोगिता में आया हूं। इस प्रकार इस प्रतियोगिता से बच्चों को प्रोत्साह मिलेगा।  मध्य प्रदेश में बहुत सी प्रतिभा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के बच्चे माधवेन्द्र प्रताप शर्मा को मंच पर बुलाकर सभी से परिचय करवाया। उन्होंने कहा कि  माधवेन्द्र प्रताप शर्मा  कम उम्र में बहुत सी प्रतियोगिताओ में भागलेकर जीत है। जो इंटर नेशनल चेस मास्टर श्री अक्षत खम्परिया ने कहा कि ऐसे इवेंट और होना चाहिए जिससे शतरंज को बढ़ावा मिलेगा बच्चों की सोचने की की क्षमता भी बढ़ेगी।

 इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता  शुभारंभ अवसर पर सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, श्रीलंका से करुणानायके,नंदकिशोर जोशी,सेंट थामस के प्रेसिडेंट सुनील थामस, हेंसि थामस, पत्रकारगण, खिलाड़ी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

फोटो झलकियां - 












टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें