मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता,देवास के प्रदीप ठाकुर बने बेस्ट पोज़र


मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता,देवास के प्रदीप ठाकुर बने बेस्ट पोज़र

देवास। मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 2024 मंदसौर जिले में आयोजित की गई,जिसमें देवास के प्रदीप ठाकुर ने बेस्ट पोज़र का पुरस्कार जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 26 नवंबर को श्री पशुपतिनाथ मंदिर, कार्तिक मेला ग्राउंड, मंदसौर में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी,जिसमें पूरे प्रदेश से 250 से अधिक बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया।मंदसौर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और वजन श्रेणियों में बॉडी बिल्डरों ने अपनी मांशपेशियों का प्रदर्शन किया। भोपाल के हाशिम अली को मिस्टर एमपी का खिताब मिला और विजेता ट्रॉफी और नगद पुरस्कार दिया गया।प्रतियोगिता में बेस्ट पोज़र का पुरस्कार देवास के प्रदीप ठाकुर को मिला, ठाकुर को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देवास जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रेहान शेख और सचिव मनदीप सिंह पंवार ने प्रतियोगिता की सफलता में अहम भूमिका निभाई।निर्णायक के रूप में अतिन तिवारी, प्रेम सिंह यादव, शैलेन्द्र व्यास, जितेंद्र सिंह कुशवाह, समीर व्यास, रेहान शेख, माज़ कुरेशी, अमित कनोजिया, कुलदीप त्रिवेदी और मक़बूल वारसी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर देवास जिला बॉडी बिल्डिंग एसो. के कई प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे।अकबर शेख(अज्जू), चंद्रपाल सिंह सोलंकी (छोटू), खुमान सिंह बैस, वीरेंद्र सिंह ठाकुर,जितेंद्र सिंह पंवार, रोहन वर्मा, सम्राट सोनी, अंकित दुबे, जीशान शेख, प्रमोद चौहान, नीरज गेहलोद, निखिल ठाकूर, कुलदीप ठाकुर, चेतन भन्नारे, शाबाज़ खान, अभिजीत सिंह बैस, मुर्तज़ा सैफ़ी, साहिल शेख, पुष्पेन्द्र ठाकुर, मलिक शेख, सईद खान, और रोहित सोनी ने विजेताओं को  उन्हें बधाई दी।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी चेतन राठौड़ ने दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें