डोंगलिया देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नियुक्त
डोंगलिया देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नियुक्त
देवास। सर्व समाज जनसेवक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक विगत दिनों जयप्रभा कक्ष गांधी भवन भोपाल में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा अध्यक्ष तथा प्रदेश महिला कार्यकारिणी की नियुक्तियां की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नंदलाल यादव संभाग प्रभारी सुरेश सोलंकी, प्रदेश ससचिव रमेश यादव एवं वरिष्ठ समाजसेवी हरिसिंह यादव, सुरेश यादव की अनुसंशा से सर्वसमाज जनसेवक संगठन द्वारा प्रमोद डोंगलिया को देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डोंगलिया द्वारा अतिशीघ्र अपने लोकसभा क्षेत्र में संगठन का विस्तार कर नियुक्तियां दी जाएंगी। प्रमोद डोंगलिया की नियुक्ति पर महंत वेदांत दास महाराज, जी.एस गंभीर, पत्रकार राजेश मालवीय, हुकुमसिंह बलोदिया, ललित वैद्य, मनीष ठाकुर, मनीष डांगी, अंकेश राठौर, दिनेश पोरवाल, राजेश राठौड़, आशीष भिकोन्डे, प्रदीप डोंगलिया, सरपंच अर्जुन मालवीय, रोहित सोलंकी, रवि गायकवाड़, रोहित परिहार आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।
टिप्पणियाँ