लम्पी वायरस से गौमाता के बचाव व सुरक्षा हेतु कांग्रेस विधायक वर्मा ने दिए 3 लाख रुपये



राशि से खरीदे जाएंगे 15000 इंजेक्शन

देवास- लगातार बढ़ रहे लम्पी वायरस के प्रकोप से देवास जिले के पशुपालको एवं किसानो में भय का माहौल बना हुआ है। इस गम्भीर समस्या के निदान हेतु पुर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने विधायक निधी से 15000 इंजेक्शन खरीदने हेतु 3 लाख की राशि स्वीकृत की है। 

सज्जन सिंह वर्मा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष  मनोज राजानी ने बताया कि इन दिनो सम्पूर्ण म.प्र. में लम्पी वायरस के प्रकोप के चलेत सबसे ज्यादा प्रभावित गौमाता हो रही है। देवास जिला भी इससे अछूता नही है। शासन भी इस ओर विशेष ध्यान नही दे पा रहा हैं। देवास जैसे बड़े जिले में जहाॅ हजारो लाखो गौमाता रहती है मात्र 12000 इंजेक्शन आए थे, वो भी खत्म हो चुके है यह संख्या "ऊट के मुॅह मे जीरे" के समान है। 

गौमाता के रक्षा के लिए विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने अपनी विधायक निधी से लम्पी वायरस से निपटने के लिए  3 लाख की राशि स्वीकृत करते हुए एजेन्सी पशुपालन विभाग को बनाया है। विधायक वर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि गौमाता के रक्षार्थ 15000 इंजेक्शन दे रहे है इसका सही उपयोग हो ऐसी व्यवस्था की जाए अगर ओर भी राशि की आवश्यकता पडे़ तो ओर भी राशि देने के लिए वे तत्पर है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें