शहर में अमानक पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर कार्रवाई


चालान बनाया,वसूले 18650 रु

देवास। सख्त निर्देश के बाद भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है।हालांकि समय-समय पर इसको लेकर चालानी कार्रवाई की जा रही है लेकिन राजनीति की आड़ में कई लोग अभी भी इसका व्यापार बेखौफ होकर कर रहे हैं।

नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक व अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम की टीम ने अंकुर कलेक्शन, प्रगति स्टोर, कविता जनरल स्टोर, शर्मा नमकीन तहसील चौराहा, शाह ब्रदर्स, रतन पोहेवाला, रिहान बैकरी, देवास बैटरी, एबी मेटल, लक्की स्टोर, मोदी किराना पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी के साथ बावड़िया स्थित गणेश किराना स्टोर पर 50 किलो पॉलीथिन जब्त कर चालानी कार्रवाई की गई। निगम की टीम द्वारा पृथक-पृथक जाकर फुटकर विक्रेताओं पर भी चालानी कार्रवाई की जाकर पॉलीथिन जब्त की गई। प्रतिष्ठानों एवं फुटकर विक्रेताओं पर चलानी कार्रवाई के दौरान 18 हजार 650 रुपए का दंड शुल्क वसूला गया। इसी के साथ टीम द्वारा गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में स्वच्छता निरीक्षक हेमंत उबनारे, अनिल खरे, राजेश सांगते, ओमप्रकाश पथरोड, भूषण पवार शामिल रहे। नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें