नहीं टूटी परंपरा

 


सोशल मीडिया पर विरोध के बाद लिया निर्णय,निकली झांकी

देवास। अनंत चतुर्दशी के दिन दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव का समापन हुआ।इसी दिन रात्रि में चल समारोह का आयोजित किया जाता है। चल समारोह में वर्षो से नगर निगम की झांकी भी सम्मिलित होती रही है। लेकिन इस  वर्ष निगम द्वारा इसे नहीं निकालने का निर्णय लिया गया। जब इसकी जानकारी वरिष्ठ पत्रकार अनिलराज सिंह सिकरवार को लगी तो उन्होंने इस विषय को सोशल मीडिया ग्रुप पर उठाते हुए लिखा की--इस बार टूटेगी वर्षो की परम्परा, अनंत चतुर्थी पर निकलने वाली नगर निगम की झांकी इस बार नहीं निकलेगी, कारण नई परिषद और अधिकारियो नें रूचि नहीं दिखाई, इसलिए बन नहीं पाई। विषय को गम्भीरता से लेते हुए कई लोगो ने इस विषय पर अपने तीखी प्रतिक्रिया दी।काफी देर तक चर्चाओं का दौर चलता रहा। इसका असर यह हुआ कि मध्यस्थता करते हुए पार्षद व भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव ने लिखते हुए बताया कि मेरी महापौर से बात हुई है यह परंपरा टूटने नहीं दी जाएगी।चर्चा का दौर चलता रहा, इसी बीच यादव द्वारा ग्रुपों ने संदेश डालते हुए बताया कि निगम की ओर से दो झांकियां चल समारोह का हिस्सा बनेगी और इसी के साथ परंपरा को टूटने से बचा लिया गया। कई लोगों द्वारा यह भी लिखा गया कि यह स्थिति केवल कुछ जनप्रतिनिधियों और कुछ अधिकारियों की उदासीनता के कारण ही निर्मित हुई थी। समय रहते हैं अगर यह विषय प्रकाश में नहीं आता तो आज वर्षों पुरानी इस परंपरा पर विराम लग जाता।लेकिन कई लोगो की जागरूकता और प्रतिक्रिया के असर के चलते ही यह परंपरा कायम रही।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें