श्री गणेश जी प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां पूर्ण

 

इस स्थल पर होगा विसर्जन,यहाँ रहेगा प्रतिबंध,प्रतिमा संग्रहण की रहेगी व्यवस्था

देवास।दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव का कल समापन होना है।गणेश जी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। पूरे शहर में विभिन्न पांडालों में भक्तिभाव के साथ इस उत्सव को धूमधाम से मनाया गया।मनोहारी प्रतिमाओं ने भक्तों का मन तो मोहा,महाआरती महाप्रसादी व भंडारे सहित कई आयोजन हुए।

घर-घर विराजित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किये जाने हेतु नगर निगम द्वारा कालूखेड़ी तालाब पर विसर्जित करने का निर्णय लिया गया है।मीठा तालाब एवं अन्य स्थलों पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केन्द्रीय पर्यावरण विभाग के दिशा निर्देश अनुसार मूर्तियों का विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है। घर-घर विराजित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किये जाने के लिए निगम द्वारा निर्धारित स्थानो मे छोटी मूर्तियों के संग्रहण हेतु मण्डूक पुष्कर के समीप धरना स्थल, उज्जैन रोड ईटावा बस स्टेण्ड, बालगढ़ चैराहा, विकास नगर चौराहा वीर सावरकर जी की मूर्ति के समीप, मीरा बावड़ी के पास, जवाहर नगर राजा टॉवर के पास, आवास नगर कॉम्प्लेक्स, गजरा गियर्स चौराहा एवं मेंढ़की रोड चौराहा कर्मदीप स्कुल के पास स्थित इन स्थानो पर मूर्ति संग्रहण स्थल बनाये गये हैं। जहां पर अपने घरों में विराजित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं/मूर्तियों के विसर्जन हेतु सम्मान पूर्वक आरती पूजन कर रखें।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें