भाजपा में श्रेय लेने की मची होड़

अब हर विषय व्यक्तिगत हुआ,सत्ता और संगठन से कोई मतलब नही

देवास।नगर निगम में भाजपा की सरकार जब से बनी है। तब से सत्ता के नशे में कई मदहोश जनप्रतिनिधि इसमे डूबे हुए नजर आ रहे है।सत्ता का नशा सिर पर इस कदर चढ़कर बोलने लगा है की इन जनप्रतिनिधियों को अब हर विषय पर आये निर्णय खुद के प्रयास के आये निर्णय लग रहे है। अब इन्हें पार्टी चिन्ह/सिम्बाल से कोई मतलब नही,एकता दिखाने की बजाए एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कुछ जनप्रतिनिधि दिन भर प्रयास में लगे रहते है। जबके जनता इन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए चुना है।

पिछले कई दिनों से इन जनप्रतिनिधियों के समर्थक हर विषय पर अपने नेताजी की सफलता बताकर सोशल मीडिया पर बधाई देना शुरू कर देते है। अपने नेताजी के प्रयास का परिणाम बताते है।इन समर्थकों का एक मात्र उद्देश्य अपने नेताजी की वाहवाही करना है और यही वर्तमान राजनीति में चलन है।



उल्लेखनीय है कि श्री गणेश जी(अनंत चतुर्दशी)विसर्जन चल समारोह व मांस विक्रय पर प्रतिबंध को लेकर जनप्रतिनिधि अपनी पीठ थपथपा रहे हैं और समर्थक भी उन्हें सातवें आसमान पर चढ़ा रहे है। लेकिन पार्टी से ही जुड़े वरिष्ठ नेताओं का कहना है यह जिन मुद्दों पर वाहवाही लूट रहे है। यह इनके स्वविवेक के निर्णय नहीं है। यह सोशल मीडिया पर उठे मुद्दे हैं। यह तो इनका कर्तव्य था जिसे इन्हें निभाना ही इनका कार्य था। यदि यह क्षेत्र के लिए कोई बड़ी सौगात लाते हैं तो ही वह इनकी सफलता का प्रयास कह लाती,वर्ना इस प्रकार की राजनीति केवल पार्टी में दरार ही पैदा करेगी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें