राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों के ट्रांसफर शुरू,आदेश जारी
देवास।मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर नीति को लेकर आदेश जारी किये है। जिसके अंतर्गत ट्रांसफर पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग,भोपाल द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं। दिनांक 17 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण किए जा सकेंगे। विभाग द्वारा इस संदर्भ में पत्र क्रमांक एफ 6-1/2021/1/9 दिनांक 24 जून,2021 जारी किया गया है। 17 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 अवधि में प्रत्येक विभाग अपनी प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण/ट्रांसफर कर सकेंगे।
देखें आदेश पत्र.....
टिप्पणियाँ