उज्जैन रोड़ ब्रिज के गड्ढे बने मुसीबत,सरिये की चपेट में आ रहे है वाहन चालक,पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी जरूरी


महापौर ने लिखा सेतु निगम को पत्र

देवास।उज्जैन जाने वाले मार्ग पर इन दिनों सर्वाधिक यातायात का दबाव है।देवास से उज्जैन रोड़ को जोड़ने वाला ब्रिज अब जाम के लिए भी जाना जाने लगा है।सिंहस्थ 2016 को ध्यान में रखते हुए इस ब्रिज का निर्माण करवाया गया था।तब से अभी तक शायद ही इस ब्रिज का बड़े स्तर पर मरम्मत का कार्य हुआ हो।वर्तमान में ब्रिज के गड्ढे व सरिए वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे है,पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे है।इस विषय मे लगातार निगम के पास शिकायत भी पहुँची रही थी।

देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल

समस्या को गम्भीरता से लेते हुए देवास की प्रथम नागरिक/महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने ब्रिज के दुरूस्तीकरण को लेकर एस.के.अग्रवाल कार्यपालन यंत्री,सेतु निगम,उज्जैन को एक पत्र लिख कर बताया की ब्रिज पर बड़े-बड़े गड्डे एवं निकले सरियो से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है एवं पैदल यात्रियों को चोट पहुंचने का डर भी लगा रहता है। जनप्रतिनिधिगण एवं रहवासियों की लगातार शिकायतें मिल रही है। कुछ ही दिनों बाद नवरात्री महापर्व प्रारंभ हो रहा है पूरे नवरात्री में माता टेकरी पर उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहेगा। इस स्थिति को देखते हुए अतिशीघ्र उज्जैन रोड ओव्हर ब्रिज को दुरूस्त करवायें, जिससे वाहन चालकों को राहत मिले और यातायात सुगम हो सके।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें