जनजाति गौरव दिवस पर सर्व समाज की विशाल सभा एवं चल समारोह कल

देवास।भारत की स्वतन्त्रता समर में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले अमर बलिदानी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर देवास में जनजाति विकास मंच एवं सर्व समाज द्वारा रविवार 13 नवंबर को दोपहर 3 बजे विशाल सभा एवं चल समारोह का आयोजन किया जाएगा।

जनजाति विकास मंच एवं सर्व समाज द्वारा आयोजित यह चलसमारोह जवाहर चौक से प्रराम्भ होकर देवास नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगा। विशाल सभा को सम्बोधित करने हेतु जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव एवं गादीपति सिंघेश्वर महादेव धाम केसरपुरा झकनावदा, झाबुआ के संत 1008  महंत रामेश्वर गिरी महाराज एवं राजभवन भोपाल के जनजातीय प्रकोष्ठ विधि प्रमुख भंगू सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

शासन ने जनजाति नायक भगवान बिरसा मुंडा जी जन्मजयंती को "जनजाति गौरव दिवस" के रूप में मनाने का निर्णय किया। इसी उपलक्ष्य में जनजाति विकास मंच द्वारा विशाल सभा एवं चलसमरोह का आव्हान किया था जिसका समर्थन देवास के सभी समाज कर रहे है। इस चलमसरोह मे जनजाति समाज के लोगों के साथ, सभी समाज के लोग, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता भी पारंपरिक वेश-भूषा में सम्मलित होंगे। 

जनजाति विकास मंच द्वारा नगर में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के साथ अनेकों बैठक कर इस चलसमारोह एवं विशाल जनसभा हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। यह चलसमरोह देवास में सामाजिक समरसता का एक अनुपम उदहारण प्रस्तुत करेगा।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें