देवास वृद्ध आश्रम में दिखेगा धार्मिक वातावरण,कलाकार दे रहे हैं नया रूप
शबरी के बेर और केवट की नाव में दिखेंगे श्री राम
देवास। वृद्ध आश्रम की दीवारों पर कलाकारों द्वारा मनमोहक/धार्मिक दर्शयो को उकेरा जा रहा है। भगवान राम के रंग में रंगी दिवाले, केवट की नाव में बैठे भगवान राम व सीता के दृश्य वृद्ध आश्रम के निवासियों को लुभा रहे हैं। प्रभु राम की गाथाओ को दिवालो पर बनाकर कलाकार ने इन दर्शयो को जीवित कर दिया है।
कलाकार अंतिम राठौड़, देवयानी राठौड़ व सूरज ने अपने दादाजी रमेश राठौड़ की याद में वॉल आर्ट कर रहे है। यूँ तो देवास के कलाकार देवास शहर को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए हमेशा सक्रिय रहते है। लेकिन यही कलाकर अब शहर की सुखी दिवाल रंग रहे है जो प्रशासन की नजरों में नही है।
कलाकारी के क्षेत्र में देवास हमेशा आगे रहा है।अफजल सर शेख़, विष्णु चिंचालकर, रमेश राठौड़, राजकुमार चंदन (पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड) जैसी कई चित्रकारों और हस्तियां देवास के नाम गौरवान्वित चुकी है।
टिप्पणियाँ