छात्रा निहारिका का देवास में हुआ अंतिम संस्कार,शुक्रवार को एक हादसे में हो गई थी मौत


देवास। शुक्रवार की शाम को इंदौर में राऊ बायपास चौराहा पर हुई एक सड़क दुर्घटना में राधागंज देवास निवासी निहारिका पिता जितेंद्र सिंह पंवार की मृत्यु हो गई थी। जिसका शनिवार की सुबह 11 बजे देवास में अंतिम संस्कार किया गया। जय दुर्गे कंस्ट्रक्शन के संचालक हिम्मत सिंह दरबार की पोती व जितेंद्रसिंह पंवार की पुत्री निहारिका इंदौर में मेडिकेप्स कालेज में अध्ययनरत थी और रोज की तरह शुक्रवार की शाम को वह अपनी एक्टिवा से सहेली प्रज्ञा के साथ कालेज से निकली थी। वह राऊ बायपास चौराहा तक ही पहुंची थी कि अंधगति से आ रहे एक ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। फलस्वरूप दोनों छात्राएं घायल हो गई थी, जिन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, वहां पर निहारिका ने दम तोड़ दिया था। निहारिका की अंतिम यात्रा में पूर्व जिपं अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, हुकुमसिंह बैस, उज्जैन जनपद अध्यक्ष देवेंद्र सिंह , सुरेशसिंह चंदेल, रमेश व्यास, रमेशसिंह ठाकुर, सूरजसिंह गौड़, अनिलराजसिंह सिकरवार, ईश्वरसिंह चौहान, अनिलसिंह बैस, भगवानसिंह गौड़, कैलाशसिंह गौड़, राजकमल जोशी, सुरेंद्रसिंह गौड़, दीपेंद्रसिंह सोलंकी, अनूपसिंह जादौन, देवीसिंह बैस,रामेश्वर जलोदिया, वीरेंद्र दरबार, छोटू सोलंकी, मानसिंह ठाकुर, नागेंद्र सिंह राजपूत,गौतम जैन, धर्मेंद्रसिंह बालोदा, दिलीप मकवाणा, कीर्ति देवकर मोहन सिंह राजपूत, राजा गंभीर,अभिराज सिंह सिकरवार, अनिकेत सिंह, सेलेन्द्र सिंह सिकरवार सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के साथ ही अन्य गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें