नवीन कलेक्ट्रेट भवन में नोटरी वकीलों को स्थान देने की मांग

 

देवास। कलेक्ट्रेट परिसर में पिछले  40 वर्षो से  नोटरी वकील कार्य करते आ रहे है। पुराने भवन को तोड़ाकर उसके स्थान पर  नवीन कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। नोटरी वकीलों को अन्य जगहों पर बैठकर अपना कार्य संचालित करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं पक्षकारों को भी परेशानी उठाना पड़ रही है और उन्हें नोटरी कार्य के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए नोटरी वकीलो का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता से मिला और उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 

वरिष्ठ नोटरी एडवोकेट धीरेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें वकीलों ने मांग की है कि उन्हें पूर्व की तरह ही नवीन कलेक्ट्रेट भवन में स्थान दिया जाए। ताकि नोटरी वकील एक ही छत के नीचे बैठकर अपने कार्य को अंजाम दे सके। और पक्षकारों को भी एक ही छत के नीचे सभी नोटरी वकील उपलब्ध हो सके। जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ज्ञापन  लेने के बाद कलेक्टर गुप्ता ने आश्वासन दिया कि कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण हो जाने दो वहां पर पर्याप्त जगह है। नोटरी वकीलों के लिए निर्धारित स्थान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर नोटरी एडवोकेट संजय बारोड, अनिल राज सिंह सिकरवार, धनंजय शेंडे, दिनेश नेरनिया, शाहिद मंसूरी,साधना काले  ज्ञान कुंवर छाबड़ा, फरजाना शेख, रश्मि शर्मा, राजेंद्र दुबे योगेश व्यास आदि उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें