प्रेस क्लब ने समारोह आयोजित कर श्री शुक्ला को दी विदाई

मैंने अपने अब तक के कार्यकाल में देवास जैसा मीडिया कभी नहीं देखा, सकारात्मक सोच के साथ आमजन के हित में कार्यरत है सभी पत्रकार-चंद्रमौली शुक्ला,पूर्व कलेक्टर देवास

देवास। मैंने अपने कार्यकाल में कई जिलों के पत्रकारों के साथ कार्य किया,लेकिन देवास का मीडिया जगत सबसे अनूठा है। क्योंकि यहाँ के पत्रकार हमेशा शहर हित की बात करते है। खबरों के माध्यम से जनभावनाओं और विकास की खबर प्रकाशित करते है।सकारात्मक सोच के साथ आमजन के हित में कार्यरत है सभी पत्रकार,मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मैंने आपके साथ एक अच्छा वक्त बिताया। आप सभी अपने क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य कर रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि आप अपना कार्य आगे भी ऐसे ही जारी रखें।उक्त विचार पूर्व कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित पत्रकार साथियों के समक्ष रखें। समारोह में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने श्री शुक्ला का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। पत्रकार साथियों द्वारा भी श्री शुक्ला के कार्यकाल की दिल खोल के तारीफ की गई व अपने अनुभव साझा किये गए।


प्रेस क्लब के संरक्षक अनिल राज सिंह सिकरवार,विनोद जैन,मुन्ना वारसी,पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय व प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर,उपाध्यक्ष शेखर कौशल,सचिव चेतन राठौड़, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी,कार्य.सदस्य कमल अहिरवार द्वारा श्री शुक्ला को चुनरी उड़ा कर उनका सम्मान किया गया गया और स्मृति चिन्ह सहित साल,श्रीफल भेट किये गए। इस अवसर पर देवास के सभी पत्रकार साथी इस गरिमामय समारोह में उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद त्रिवेदी द्वारा किया गया ।उक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ द्वारा दी गई।





टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें