राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
देवास जिला रोल बॉल टीम ने बालिका वर्ग में तीसरा व बालक वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया
देवास। देवास जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में लगातार सफलता अर्जित करते जा रहे हैं। अपनी प्रतिभाओं के दम पर देवास का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर रहे हैं।देवास जिला रोलबॉल सचिव संदीप जाधव ने बताया कि 12 व 13 नवंबर को रोलबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खजराना इंदौर में आयोजित हुई, जिसमें बालक वर्ग ने चौथा स्थान प्राप्त किया तो बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अथर्व शर्मा, जसवंत इंदानिया,शिव वर्मा,शौर्य नामदेव, देवम गुप्ता, लक्षित वारेटकर व बालिका वर्ग में पंखुड़ी राठौड़,सोनम प्रजापति,मानवी बैरागी ने पदक जीते।
![]() |
पंखुड़ी राठौड़ |
खिलाडियों की उपलब्धि पर देवास जिला ओलंपिक सचिव अनवर खान, सह-सचिव हेमेंद्र निगम, कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा,जिला रोल बॉल अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री, मध्य प्रदेश रोलर बास्केटबॉल सचिव पवन यादव, मध्य प्रदेश स्केट्स खो सचिव पावन पाटिल,गौरव कदम (सॉफ्ट टेनिस इंटरनेशनल कोच), शैलेन्द्र चन्द्रवंशी, प्रीति पवार, खुशबू पाटिल, किरण राव, तन्मय मेहता, देवराज सांगते, सूरज बामनिया, धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, राजवीर ठाकुर, युवराज सिंह सेंधव, विशाल सिंह, सुमित शर्मा, निखिल सिंह महर, उदय भावसार, साक्षी चौहान, प्रियांशी कदम, रश्मि ठाकुर, हर्षिता कौशल, रैना कौशल, विशाल सिंह ने समस्त कोच और खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
टिप्पणियाँ