नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी नहीं सुन रहे पार्षदों की,आयुक्त को निकालना पड़ा आदेश
देवास। नगर निगम में नई सरकार बने कई महीने बीत चुके हैं। लेकिन विकास कार्यो से ज्यादा आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। चुने हुए कई जनप्रतिनिधियों/पार्षदों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी हमारी सुनते नहीं है इसको लेकर पार्षद विरोध भी दर्ज करवा चुके है।कई बार विवाद की सूचना भी मिलती रही है।इस विषय को ध्यान रखते हुए निगम आयुक्त विशाल सिंह द्वारा एक पत्र जारी करते हुए प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से निगम के समस्त विभाग प्रमुख एवं अधिकारी तथा फील्ड स्टाफ को आदेशित किया गया है, कि वह 45 वार्डों के सभी पार्षदगणों के मोबाईल नं.अपने कोन्टेक्ट लिस्ट में सेव कर सभी पार्षदगणों के फोन का जवाब प्राथमिकता के साथ देना सुनिश्चित करें। चाहे वह पार्षद आपके कार्य क्षेत्र का हो अथवा नहीं।अब इस आदेश का कितना पालन होता है यह आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।
देखे आदेश की प्रति...
टिप्पणियाँ