नाहरू के अवैध अतिक्रमण को निगम ने किया ध्वस्त

देवास। नगर निगम की टीम अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-1 के समीप अतिक्रमण स्थल पर पहुँची।विद्यालय के पीछे  सुभाष चौक के पास गली मे शासकीय भूमि पर नाहरू पिता बाबुशाह के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को तोडा गया। निगम द्वारा अतिक्रमणकर्ता को पूर्व मे सूचना पत्र जारी कर उक्त भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने की सूचना दी गई थी इसके पश्चात भी अतिक्रमणकर्ता द्वारा उक्त गली मे किये गये अवैध अतिक्रमण को नही हटाया गया।

जिसे निगम की टीम द्वारा तोडा जाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अतिक्रमण तोडने की कार्यवाही मे निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, उपयंत्री श्याम सुन्द्रर रघुवंशी, दरोगा अबरार पठान एवं उनकी टीम शामिल रही।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें