सोशल मीडिया पर सेवा कार्य देख नासिक से देवास आया परिवार
बच्चों को बांटे ऊनी स्वेटर
देवास। संस्था मानस अपने सेवा कार्य के चलते शहर में एक विशेष पहचान/स्थान रखती है। संस्था पूरे वर्ष विभिन्न गतिविधियों द्वारा सामाजिक हित के कार्य करती रहती है।संस्था की यही सेवा गतिविधि फेसबुक और सोशल मीडिया पर देखकर नासिक में रहने वाले आशुतोष कानूनगो ने देवास आकर सेवा कार्य में अपना हाथ बटाते हुए सेवा बस्ती में जाकर स्वेटर वितरण किए। आशुतोष पूर्व में देवास में रहते थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर संस्था मानस की सेवा कार्यो की गतिविधियां देखी और संस्था सचिव राजेश पटेल से संपर्क किया। तत्पश्चात वे सपत्नी देवास आकर सेवा पुण्य लाभ लिया। संस्था मानस और लायंस क्लब सिंगिंग फॉर चैरिटी ने शंकरगढ़ पहाड़ी पर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ऊनी स्वेटर वितरित किए। संस्था द्वारा घर घर से रोटी और भोजन एकत्रित कर गौशाला मे गरीबों को वितरण किया जाता है और जरूरतमंदों को शिक्षण सामग्री व समय-समय पर सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इसी कड़ी में संस्था द्वारा शीत ऋतु में गरीब वर्ग में नए स्वेटर वितरित किए जा रहे हैं। स्वेटर वितरण के पहले देवास में युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती का प्रशिक्षण देकर उनको सेना और पुलिस में प्रवेश दिलवाने वाले हिंद फौज के कमांडर जितेंद्र गोस्वामी ने छात्र छात्राओं को खेल गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता करवाई और उनके पुरस्कार वितरण किए। इसके पश्चात स्वेटर वितरण कार्यक्रम का संस्था ने श्री गणेश शंकरगढ़ पहाड़ी से किया। जहां अतिथि आशुतोष कानूनगो (सेवानिवृत्त अधिकारी सिक्युरिटी नोट प्रेस नासिक), विजया कानूनगो ,अविनाश कानूनगो इंदौर, श्रीमती ममता कानूनगो, इंदौर, आशीष क़ानूनगो, अमल क़ानूनगो, देवास, महेंद्र स्थापक देवास, अशोक मख्वनाजी लक्ष्मी कांत, दिनेश सोलंकी, तेजू सोलंकी, विजय सिंह चौधरी, लायन रेड क्रॉस, सोसायटी अध्यक्ष डॉक्टर कृष्णकांत धुत, लायन एमएल डाबी, लायन भगवान गोयल, अशोक जाधव, हिंद फौज कप्तान जितेंद्र गोस्वामी एवं उनकी टीम पूनम दीदी, भानू सोलंकी, सुरेश यादव, शिक्षिका मेघा पवार, मृदुल विहार की नारी शक्ति नमिता रेडी, प्रिया शर्मा, नैना शिंदे, अंजू गौर, श्रीमती कदम, हेमा राय, हरि ओम ग्रुप से श्री श्रीवास्तव, राजेश कदम, विशाल रेडी, विवेक राय, भानु सोलंकी, जय सिंह सेंधव, संजय सरल और पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किए। संस्था सचिव राजेश पटेल और जुगल किशोर राठौड़ ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। आभार अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने माना। संस्था मानस का स्वेटर वितरण कार्यक्रम ठंड के मौसम में लगातार जारी रहेगा। जो भी इस कार्य में सहभागी बनना चाहे वह संस्था मानस के नेक कार्य से जुड़ सकता है।
टिप्पणियाँ