मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
देवास जिले की 2 लाख 79 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री ने 27 करोड़ 90 लाख से अधिक की राशि की अंतरित
जिला स्तरीय कार्यक्रम में,मुख्यमंत्री लाडली बहना के स्वीकृति पत्र किये वितरित
देवास।प्रदेश की बहुचर्चित योजना जिसको लेकर प्रदेश में काफी दिनों से माहौल बना हुआ था उस योजना के तरह आज देवास जिले की 2 लाख 79 हजार 66 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 करोड़ 90 लाख 66 हजार रूपये की राशि राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर से अंतरित की। जिले की समस्त ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं वार्डो में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री लाडली बहना के स्वीकृति पत्र लाड़ली बहनों को वितरित किये। जिला स्तरीय कार्यक्रम में लाडली बहना योजना पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी गई। घुंगरू नृत्य एकेडमी की बच्चीयों ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। बच्ची अंजलि ने गायन की प्रस्तुति दी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम देवास विधायक गायत्री राजे पवार, नगर निगम महापौर गीता अग्रवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, नगर निगम सभापति रवि जैन, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर ऋषव गुप्ता,नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, महिला बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
देखे वीडियो
टिप्पणियाँ