युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के पिता व चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

लाडली बहना योजना का जश्न बना कारण

देवास।जिले के सतवास क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते दो लोगो की गोली लगने से मौत ने सनसनी मचा दी,साथ ही एक घायल का अभी अस्पताल में उपचार जारी है। रविवार को देवास जिले के सतवास थानांतर्गत ग्राम गोला में सुबह 8 बजे जाट समाज के दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते एक पक्ष ने बंदूक से गोलियां चला दी।जिसके चलते दूसरे पक्ष के राजू पिता नारायण गोदारा की मौके पर मौत हो गई,कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा की इंदौर में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।गंभीर घायल सुनील को इंदौर रेफर किया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि मृतक कैलाश गोदारा भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी मृतक पक्ष के सैकड़ों लोगों ने सतवास थाने का घेराव कर दिया।लोगो की  मांग थी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर नहीं चल जाता, तब तक वे मृतक का शव थाने के सामने रखकर आंदोलन करेंगे।
हालांकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक पक्ष भाजपा से जुड़ा है। वहीं आरोपी पक्ष कांग्रेसी है। घटना से एक दिन पहले मृतक पक्ष लाडली बहना योजना के पर्चे बांट रहा था और इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी, जो अगले दिन सुबह खूनी संघर्ष में बदल गई। उधर दोपहर में प्रशासन ने आरोपियों के मकान को जमींदोज कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

इनका कहना है-

पुलिस अधीक्षक संपत कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सरपंच चुनाव से रंजिश चली आ रही थी। इसी बात को लेकर इन दोनों पक्षों के बीच आज विवाद हुआ था। हमने 7 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

हत्या के आरोपी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने अपनी सरकार में गुंडों को संरक्षण दिया है, अब इनकी सरकार नहीं होने के कारण ये बौखला रहे हैं। देवास के सतवास मंडल में लाडली बहना योजना का जश्न मना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह से बौखलाए कांग्रेसी गुंडे ने भाजपा कार्यकर्ता के पिता और भाई की हत्या कर दी। ये अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें कमलनाथ और दिग्विजय सिंह द्वारा पोषित इन अपराधियों को अपने संगठन बल और एकता से जवाब देना है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें