जमींदोज हुआ सेक्स रैकेट का अड्डा बना होटल प्रिंस पैलेस


अवैध निर्माण पर चली प्रशासन की जेसीबी

देवास। सेक्स रैकेट के कारण चर्चा में आये होटल प्रिंस पैलेस को रविवार को प्रशासन ने जमींदोज(तोड़) कर दिया है।पिछले दिनों इसी होटल से कई युवक-युवती जिस्मफरोशी का धंधा करते पकड़े गए थे।आज जिला प्रशासन ने जेसीबी चला कर होटल को ध्वस्त कर दिया।

रसुलपुर बायपास चौराहा स्थित होटल प्रिंस पैलेस पर अवैध गतिविधि संचालित होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारा था।यहाँ पर अवैध रूप से जिस्मफरोशी(सेक्स रैकेट)का धंधा चल रहा था।पुलिस द्वारा युवक युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा था।18 जून 2023 को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बने अवैध रूप से संचालित हो रहे इस होटल अन्य निर्माण को पोकलेण्ड व जेसीबी मशीन से तुड़वाया।




उल्लेखनिय है कि ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बिना परमीशन, जिसमे ना तो नगर निगम से कोई परमिशन ली गई ना ही टाउन प्लानिग से कोई स्वीकृति ली गई है पूर्णतः अवैध रूप से होटल ढाबा का पक्का निर्माण कर होटल की जा रही थी। प्रिंस पेलेस को जिला एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा जेसीबी से तोडा जाकर ग्रीन बेल्ट की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा रसुलपुर बायपास स्थित ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप से होटल का संचालन किया जा रहा था जिसे जिला एवं निगम प्रशासन की टीम द्वारा तोडा जाकर ग्रीन बेल्ट की भूमि को अत्रिकमण मुक्त किया गया तथा अन्य लोगो के भी दस्तावेजो की जांच की जा रही है। कार्यवाही मे एसडीएम प्रदीप सोनी, तहसीलदार सपना शर्मा, औद्योगिक थाना प्रभारी सहित निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया एवं निगम व पुलिस प्रशासन की टीम साथ रही।

देखे वीडियो








टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें