कांग्रेस की पंद्रह महीने की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाया था-भाजपा जिला अध्यक्ष खंडेलवाल
देवास।जिला भाजपा कार्यालय पर 24 जून शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई।प्रेस वार्ता का मुख्य कारण कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में हुए झूठे-वादों और भ्रष्टाचार को बताना था।साथ ही भाजपा सरकार की 3.5 साल की उपलब्धियों को गिनाया था।
वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस की 15 माह की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था,साथ ही प्रदेश के विकास में रोक लगा दी गई थी। खंडेलवाल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को विस्तार से सबके सामने रखा और बताया कि यह केवल एक झूठ का पुलिंदा था। खंडेलवाल द्वारा साडे 3 साल की भाजपा सरकार के विकास कार्यों को सबके समक्ष रखा और देवास जिले में किए गए कार्यों को विस्तार से आंकड़ों के आंकड़ों को बताया। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए खंडेलवाल ने देवास जिले से जुड़े कई मुद्दों पर अपने विचार रखे और भविष्य की योजनाओं से सबको अवगत कराया।
देखे वीडियो-
टिप्पणियाँ