कांग्रेस की हर खबर पर नजर रखने वाले की किसी ने भी नहीं ली सुध
देवास।कांग्रेस के हर आंदोलन,कार्यक्रम व बैठकों की खबर को मीडिया तक पहुँचाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता सुधीर शर्मा की नियुक्ति की खबर कांग्रेस की तरफ से जारी नही की गई। जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया आज उनकी पदोन्नति की खबर तक कांग्रेस पार्टी की और से जारी करना सही नही समझा।उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी देवास शहर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
लेटर पर 16 जून की दिनांक दिखाई दे रही है।इस नियुक्ति की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब जाकर नियुक्ति का खुलासा हुआ,लेकिन खबर जारी करके शर्मा को सम्मान तक नही दे पाई कांग्रेस पार्टी।इससे ये साफ प्रतीत होता है कि पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओ का कितना ध्यान रखती है।बहरहाल काफी वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे शर्मा को पार्टी ने वरिष्ठता को देखते हुए इस पद से अलंकृत किया है।
अब हो सकता है शर्मा को अपनी नियुक्ति की खबर खुद जारी करनी पड़ेगी।
टिप्पणियाँ