जिला न्यायालय परिसर में सांप होने की सूचना के बाद मची सनसनी
मशक्कत के बाद पकड़ाया
देवास। जिला न्यायालय परिसर में सांप होने की सूचना के बाद सनसनी का माहौल निर्मित हो गया। बताया जा रहा है लगभग 11 बजे के आसपास कोर्ट परिसर में पीछे के हिस्से में सांप होने की जानकारी के बाद कर्मचारियों और वकीलों में डर का माहौल बना हुआ था।इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गयी,जहाँ से पुलिस जवान राम प्रताप सिंह चौहान को सांप पकड़ने की जिम्मेदारी सौपी गयी।चौहान कोर्ट पहुँचे और उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया,इस दौरान चौहान को सांप ने काट भी लिया लेकिन सांप जहरीली प्रजाति का नही होने से चौहान को कुछ नही हुआ और वे सांप को पकड़े के बाद जंगल मे छोड़ आये।सांप के पकड़े जाने के बाद वकीलों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
बता दें कि राम प्रसाद सिंह चौहान पुलिस में सेवाएं देने के साथ ही सांप पकड़ने के कार्य में भी माहिर हैं। वे बीएनपी थाने में पदस्थ है।अब तक उन्होंने कई प्रजातियों के हजारों से ऊपर सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ा है।शहर के किसी भी क्षेत्र में जब भी सांप होने की सूचना मिलती है तो चौहान को ही सांप पकड़ने की जिम्मेदारी सौपी जाती है। और वे अपनी ड्यूटी के साथ इस जिम्मेदारी को भी निभाते हैं।कई बार विषैले सांप को भी पकड़ना होता है लेकिन वे आमजन के जीवन की रक्षा के लिए अपनी जान को भी जोखिम में डाल कर सांप को पकड़ते है।
टिप्पणियाँ