पटवारी,सचिव,ग्राम रोजगार सहायक तथा नोडल ग्राम सभा का एक माह का वेतन काटने के निर्देश

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ग्रामीण दौरे पर है,उन्होंने खातेगांव विकासखण्‍ड में किये जा रहे विकास कार्यो एवं विकासखण्‍ड में बनाये गये अमृत सरोवरो का निरीक्षण‍ किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर ने कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत पलासी के पटवारी अतुल पुरोहित, सचिव हरी राठौर, ग्राम रोजगार सहायक महेश मीणा तथा नोडल ग्राम सभा का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना और मुख्यमंत्री जन सेवा योजना की जानकारी नहीं देने पर नायब तहसीलदार  मनीष बिरथरे को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर ने ग्राम पंचायत गनोरा में सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए। हाय स्कूल की नई बिल्डिंग में क्रैक आने, पानी के रिसाव और अधूरा कार्य होने के पर ईई पीआईयू को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर ने स्कूल की बाउंड्री वॉल बनाने, तालाब से लगे सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए।


     

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें