चैन स्नेचिंग की घटना का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार



मंगलसूत्र,पेंडेंट,मोटरसायकिल सहित लगभग तीन लाख का मश्रुका बरामद

देवास- पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने जानकारी दी के दिनांक 5 जून को मक्सी रोड श्याम गार्डन मेन रोड पर फरियादिया शोभा वैष्णव पति श्रीराम वैष्णव निवासी ग्राम सिया के गले से चेन स्नेचिंग की वारदात की सूचना दी थी जिसके तुरन्त बाद थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस मुकेश इजारदार द्वारा तत्काल मय फोर्स रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। उक्त अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना बैंक नोट प्रेस में अपराध क्रमांक 481 / 2023 धारा 392 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते 2 विशेष टीमों का गठन किया गया। मुखबिर के द्वारा बताये गये 2 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया। गया कि मक्सी रोड श्याम गार्डन मेन रोड पर चैन स्नेचिंग की घटना करना स्वीकार किया गया।

जप्तशुदा सामग्री- 

सोने के हार का हिस्सा चेन, मंगलसूत्र का हिस्सा पेडेट व मोती बरामद 01 मोटर सायकिल सहित लगभग तीन लाख का मश्रुका बरामद। 

वारदात करने का तरीका - 

उक्त बदमाश सुनसान इलाको में पैदल घुमती महिलाओं का पीछा कर चैन स्नेचिंग की वारदात करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

1. पीयूष रंजन निवासी प्रजापत नगर द्वारकापुरी इंदौर 

2. कनिष्क पाथी निवासी द्वारकापुरी इंदौर

इनका रहा सराहनीय कार्य-

थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस मुकेश इजारदार, उनि राहुल परमारप्रआर सुरेश कुमावत प्रआर, सउनि अजय साहनी, सउनि ईश्वर मण्डलोई, सउनि मनोज पटेल, सुनील देथलियाआर, शिव वसुनियाआर, नवीन देथलियाआर, दीपक वर्मा का सराहनीय योगदान रहा. एव पुलिस अधीक्षक देवास के द्वारा 5000/- नगद पुरस्कार दिय जावेगा ।।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें