20 वर्षों से देश की सेवा कर रहे जवान के घर लौटने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत


देवास। मातृभूमि की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही होती है।इस वाक्य को सार्थक करने वाले बरलाई जागीर गांव के वीर सपूत अश्विन कश्यप अपनी 20 वर्षों की देश सेवा के बाद पुन घर वापस लौटे। अश्विन भारतीय सेना के उड्डयन विभाग में सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त थे।अश्विन अरविंद कश्यप और पुष्पा बाई के सुपुत्र है। उनके सेवानिवृत होकर घर वापस लौटने पर गांव के सभी लोगों ने मिलकर अहिल्या कुंड धर्मशाला में उनका सम्मान समारोह  कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में गांव के समस्त गणमान्य नागरिक,आसपास के गांवो के सम्मानीय जन, अश्विन कश्यप के गुरुजन, परिवारजन और अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर उनका पुष्प हार से सम्मान और स्वागत किया।सम्मान समारोह में सभी लोगों को देश सेवा,राष्ट्रभक्ति और सेना के महत्व का बखान करते हुए प्रमोद शिधये, वासुदेव कश्यप, मुकेश शर्मा आदि ने कई प्रसंग सुनाए और सभी को संबोधित किया। अश्विन के प्रारंभिक शिक्षा के समय के समय के गुरुजन गोपाल शर्मा ने भी आशीर्वाद स्वरूप अपने विचार रखे। देशसेवक अश्विन ने भी अपने 20 वर्षों की इस यात्रा के कई सारे अनुभव सबके साथ साझा किए और गांव के युवाओं को सेना में भर्ती होकर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। आयआरपीएफ में पदस्थ मुकेश शर्मा के गीतों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।इस कार्यक्रम में गांव और आसपास के सेना से सेवानिवृत पूर्व जवानों का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन मदन डाबी द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें