मध्यान्ह भोजन योजना की राशि में गबन,आरोपी कर्मचारियों को हुई सजा

देवास। राजेन्द्र सिंह भदौरिया प्रभारी उप संचालक अभियोजन/जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा बताया गया कि दिनांक 5.1.2012 को वि.पु.स्था लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन को सूचना प्राप्त हुई कि, जनपद पंचायत खातेगांव जिला देवास अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा पद का दुरूपयोग कर म.प्र.शासन की मध्यान्ह भोजन योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से आपसी सांठगांठ कर, उक्त समूहों एवं स्वयं को अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त कर, शासन को आर्थिक हाानि पहुॅचाई। फरियादी द्वारा दिनांक 18.11.10 को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर देवास को इस आशय का एक आवेदन पत्र दिया गया, कि जनपद पंचायत खातेगांव जिला देवास में फर्जी स्व-सहायता समूह संचालित किये जाकर उनके नाम से लाखों रूपये का आहरण किया जा रहा है। शिकायत आवेदन पत्र पर लोकायुक्त पुलिस उज्जैन द्वारा आरोपीगण अशोक उपाध्याय आदि के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत अभियोग पत्र  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत अभियुक्तगण अशोक उपाध्याय आदि को पद का दुरूपयोग करने का दोषी पाते हुये दण्डित किया गया।

विशेष न्यायाधीश लोकायुक्त (समक्षः मनीष सिंह ठाकुर) जिला देवास के द्वारा निर्णय पारित कर आरोपीगण अशोक पिता लक्ष्मीनारायण उपाध्याय सेवानिवृत्त लेखापाल, कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खातेगांव जिला देवास व आरोपी सुनील पिता गणेशराम सोलंकी, तकनीकी सहायक जनपद पंचायत खातेगांव जिला देवास को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 धारा 13(2) में 4 वर्ष के सश्रम कारावास व धारा 467/120-बी भा.द.स. में 05 वर्ष के सश्रम कारावास व धारा 409/120-बी भा.द.स. में 03 वर्ष के सश्रम कारावास व धारा 420/120-बी भा.द.स. में 02 वर्ष के सश्रम कारावास व धारा 468/120-बी भा.द.स. में 02 वर्ष के सश्रम कारावास व धारा 471/120-बी भा.द.स. में 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 25,000-25000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया व आरोपी लीलाबाई पति गणेषराम सोलंकी नि0 ग्राम बरछाखुर्द थाना खातेगांव व आरोपी संगीता बाई पति जगदीष देवड़ा नि0 वार्ड न.02 खातेगांव जिला देवास को धारा 420/120-बी भा.द.स. में 02 वर्ष के सश्रम कारावास व 2,000-2000/- के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।उक्त प्रकरण में शासन की और से  पैरवी जगजीवनराम सवासिया सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (विशेष लोक अभियोजक) जिला देवास द्वारा की गई।  

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें