काम के आधार पर हमें वोट दे,ये कहने की हिम्मत रखने वाली भारतीय जनता पार्टी अकेली पार्टी है-विनय सहस्त्रबुद्धे

देवास। वरिष्ठ भाजपा नेता,राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए,वे विशेष महाजनसंपर्क अभियान के तहत देवास में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

आयोजित पत्रकार वार्ता में सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार में जो नए काम हुए, देश को जो गतिविधि मिली, वो आज तक भारत के इतिहास में नही हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को 9 साल हो गए हैं, जिसका जश्न हर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा मनाया जा रहा है, जो स्वाभाविक है, किंतु पीएम मोदी ने यह साबित कर दिया है, कि इन 9 सालों में जो काम हुए हैं, उससे आम जनता भी जश्न मना रही है। हम इस बार भी अपने काम के आधार पर हमें वोट मांग रहे है,और में ये सबके सामने गर्व से कह सकता हु की ये कहने का हिम्मत रखने वाली भारतीय जनता पार्टी अकेली पार्टी है।



उन्होंने मोदी सरकार के कामो पर विशेष जोर दिया,लेकिन प्रदेश सरकार की उपलब्धि पर ज्यादा ध्यान नही दिया,लाड़ली बहना योजना पर अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए कहा कि

यह चुनावी योजना नही है कियौ की हमारी सरकार ने बहनों के खाते ने राशि पहुँचा दी जो आगे भी जारी रहेगी।भारत की विश्व मे बढ़ती ख्याति को प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धि बताया।

साथ ही यह भी कहा कि केवल जात, पात, वर्ग, भाषा आदि का मुद्दा छोडक़र जो काम हमने किया है, वह आपके सम्मुख है। कांग्रेस की कई मुद्दों पर घेरा।पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव,जिला प्रभारी मधु वर्मा,  अरुण भीमावत,मनीष सोलंकी,   दुर्गेश अग्रवाल, नरेन्द्रसिंह राजपूत भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें