शिवसेना का चेतावनी सूचना पत्र

शहर के होटल,लाज एवं ओयो संचालक अवैध गतिविधियों पर लगाए रोक

देवास।शिवसेना लगातार शहर हित से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर रही है।कई ज्वलंत मुद्दों के साथ शहर हित के लिए लगार सक्रिय भूमिका में है,इस बार शिवसेना ने चेतावनी पत्र देते हुए अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की बात कही है।

लव जिहाद कृत्यों की शुरुआत होटल, लॉज एवं ओयो से होती है। युवा शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार (यादव) ने कुछ समय पहले देवास आए थे। उन्होंने शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा को निर्देश दिए थे कि शहर में संचालित हो रही होटल, लॉज, रेस्टोरेंट में गलत गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए होटल संचालकों को सूचना पत्र भेजें। क्योंकि इन्हीं होटल संचालक और लाज वाले जिहादी मानसिकता को बढ़ाने, षड्यंत्र  रचने वाले लोगों को ओने पौने दामों पर कमरे किराए से दे देते हैं। और अश्लीलता फैलाकर कहीं लड़कियों के वीडियो क्लिपिंग वह फोटो बना लेते हैं, जिसके बाद उन्हें लड़कियों को महिलाओं को बाद में ब्लैकमेल किया जाता है। लड़कियां उनका शिकार हो जाती है। उन्हीं के माध्यम से दूसरी लड़कियों को हवस का शिकार बनाते हैं और ब्लैकमेल का तरीका भी ऐसा होता है कि इसे आप सोच भी नहीं सकते। उन महिलाओं से पैसों की डिमांड की जाती है। वही उनके पति के ऊपर दबाव बनाया जाता है। यहां तक की इतनी धमकियां देते है कि मजबूरी में उन्हें अपनी आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ता है। वही बदनामी के डर से महिलाएं प्रशासन को भी शिकायत नहीं कर पाती। इन विषयों को ध्यान में रखते हुए युवासेना जिलाध्यक्ष तरुण देशमुख, जिला उपाध्यक्ष दशरथ जाट, जिला महामंत्री संजू भाटी के नेतृत्व में देवास शहर के होटल, लॉज व ओयो के संचालकों से मुलाकात कर सूचना पत्र दिया और बताया कि जिस प्रकार से घटनाएं घटित हो रही है वह चिंता का विषय है। इस प्रकार की घटना होना देवास वासियों के लिए शर्म की बात है। वह कहीं इन होटलों के माध्यम से गलत गतिविधियां संचालित होती है इस पर रोक लगाई जाए। इस बार सूचना पत्र दिया है अगली बार इनके खिलाफ सडक़ों पर उतरेंगे। सूचना पत्र देते समय शिवसेना के वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा, सातू दादा चौहान, शिवसेना ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष लखन टिपानिया अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ग्राम शिप्रा की घटना दुखद, पीड़िता को दिया जाए उचित मुआवजा

शहर से कुछ दूरी पर स्थित शिप्रा में घटित हुई दर्दनाक घटना बहुत ही चिंता का विषय है। जिस प्रकार से महिला ने प्रताड़ित होकर के अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह केवल एक घर की कहानी नहीं है, अपितु ऐसी कहीं घटनाएं पूरे देशभर में घटित हो रही है। शिवसेना जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देश ही नही, अपितु छोटे-छोटे कस्बे में जिहाद का बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। एक महिला द्वारा जीवन लीला को समाप्त करना यह दर्शाता है कि वह कितने दिनों से अपने आप में घुटन महसूस कर रही थी। महिला की मजबूरी का दरिंदे ने गलत फायदा उठाया। इस प्रकार की घटना दिल को झंकझोर देने वाली है। हिंदू संगठनों व पीडि़त के परिवारजनों ने भी विरोध दर्ज कराया। वहीं प्रशासन ने तत्काल आरोपी के मकान को सील किया। शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि पीडि़त महिला के परिवार उचित सहायता राशि दी जाए। साथ ही आरोपी के मकान को नीलाम कर उस राशि को भी पीड़ित महिला के परिवार को दी जाए। वह इस मामले में आरोपी दरिंदे के साथ जो लोग सहयोगी है। उनकी भी जांच की जाए। वह उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें