कीचड़ में गिरते संभलते साइंस कॉलेज पहुंचे परीक्षार्थी,एक घण्टे देरी से शुरू हुई परीक्षा

देवास।शहर में सरकारी कॉलेज की क्या स्थिति है यह तो सब जानते ही हैं। नई योजना के तहत और कॉलेजों के विकास के विकास को देखते हुए कुछ विषय से जुड़े  कालेजों को शहर से कई किलोमीटर दूर कर दिया गया। इसका विरोध छात्र संगठन ने भी किया और परेशानियों से अवगत करवाया।लेकिन मजबूरन अब यह कॉलेज शहर से दूरदराज गांव में संचालित हो रहे हैं। सुविधा के नाम पर अनगिनत दावे किए गए,लेकिन आज पहली ही बारिश ने उसकी पोल खोल कर रख दी। मामला शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मेढ़की धाकड़ से जुड़ा है। आज 24 जून 2023 को यहां पर बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं प्रारंभ हुई,लेकिन रोड़ को कई महीनों से व्यवस्थित नही करने का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ा।बारिश के चलते और दुविधा भरे रोड़ के कारण विद्यार्थी समय पर परीक्षा देने नही पहुँच पाए, परीक्षा का समय 7:00 से 10:00 का था लेकिन पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश में यहां पर रोड व्यवस्था को नेस्तनाबूद कर दिया बच्चे पानी में भीगते हुए कीचड़ से सम्भलते हुए जैसे तैसे अपना भविष्य संवारने के लिए परीक्षाएं देने महाविद्यालय पहुंचे।परीक्षा अपने तय समय से एक घण्टे देरी से शुरू हुई।

देखे फ़ोटो झलकियां....








टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें