पर्यावरण को स्वच्छ व स्वयं को स्वस्थ रखने का संकल्प ही मेरी सफलता का कारण-आशीष गुप्ता

साइकिलिस्ट आशीष गुप्ता

गुप्ता ने 39 घंटे में चलाई 600 किलोमीटर साइकिल

देवास।रविवार को मुंबई से धुले और धुले से मुंबई 600 कि.मी साइकलिंग 39 घंटे मे समाप्त कर साइकिलिस्ट आशीष गुप्ता ने एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। गुप्ता साइकिलिंग को अपने जीवन मे शामिल कर चुके है और इस क्षेत्र में उनका जुनून लगातार बढ़ते जा रहा है। बता दे कि ऑडेक्स इण्डिया के द्वारा वर्ष मे 200,300,400 और 600 किलोमीटर की राइड कराई जाती हैं। जिन्हे निर्धारित समय मे पूर्ण करना होता है। 600 किलोमीटर साइकिलिंग को 40 घंटे का समय था जिसे आशीष गुप्ता ने 39 घंटो मे पूर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आशीष गुप्ता ने बताया कि देशभर से 45 राइडर्स ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें से कुल 18 राइडर्स ही इसे समय सीमा में पूर्ण कर पाये।

देवास डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष गुप्ता प्रतिदिन 50 किलोमीटर साइकिलिंग कर पर्यावरण को स्वच्छ व स्वयं को स्वस्थ रखने का संदेश देते हैं। इनके प्रयास से शहर में साइकिलिंग करने वालों की संख्या बढ़ रही है और लोग अपने दिनचर्या में साइकिलिंग को शामिल कर रहे हैं। गुप्ता के अनुसार साइकिल चलाना एक ऐसा व्यायाम है जिसे किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें