बीजेपी का विरोध प्रदर्शन,नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन किया
रानी कमलापति का अपमान जनजाति समाज का अपमान-बीजेपी जिला अध्यक्ष
नेता प्रतिपक्ष की अशोभनीय टिप्पणी,पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया-युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष
देवास। मध्यप्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह जिन्होंने गोंड रानी कमलापति जो कि एक महान समाजसेवी थी उनका अपमान किया है । कांग्रेस की समाज में फूट डालने वाली और वनवासियों का अपमान करने वाली इस मानसिकता का भाजपा जिला देवास घोर विरोध करती है और विरोध स्वरूप रविवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया ।
माफी मांगनी चाहिए…
भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा -जनजातीय योद्धाओं का बलिदान अविस्मरणीय है। कांग्रेस उनका अपमान कर रही है। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और दुर्भावना से ग्रसित है, गोविंद सिंह को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ,देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, पोपेन्द्र सिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, संजय दायमा, दीपक बैरागी, संजय दायमा,अजय तोमर, प्रवीण वर्मा,आलोक साहू ,पंकज वर्मा, विनिता व्यास , वीणा महाजन, मोनिका शर्मा, पुष्पलता सोनगरा, नीतू जाधव, हिना राठौर, बाबु यादव, ऋतु सावनेर, रश्मी पेंडकर, रेशू गुप्ता, प्रेम बालोदिया, अजय चौहान सहित कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।
आदिवासियों के सम्मान में,युवा मोर्चा मैदान में..
रानी कमलापति का अपमान,जनजाति समाज का अपमान
भारत की अस्मिता का प्रतिबिंब ,अपने सतीत्व को बचाने के लिए जल जौहर करने वाली वीरांगना रानी कमलापति पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सतवास बस स्टैंड चौराहा पर जिला अध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास, सोहन पटेल, राज टुटेजा एवं लालू नागोरी,अनिल जाट सहित युवा मोर्चा जिला एवं मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।कांग्रेस नेता द्वारा की गई टिप्प्णी नारी शक्ति एवं जनजाति समाज में के प्रति कांग्रेस की मानसिकता को प्रदर्शित करता हैं, जो कि निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण हैं।जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने दी।
टिप्पणियाँ