श्रद्धा एवम मोनिका द्वारा बनाई गई सम्पूर्ण रामायण पेंटिग राष्ट्रपति भवन के लिए चयनित हुई
देवास। म.प्र. की टॉप टेन पेंटिग में से एक देवास की सम्यक विहार निवासी संतोष चौहान, अंजू चौहान की बेटियों मोनिका एवं श्रद्धा के द्वारा बनाया गया सम्पूर्ण रामायण का चित्रण, जिसमे रामायण के समस्त कांड को चित्रों के माध्यम से बनाया गया है, उसे राष्ट्रपति भवन के लिए चयनित किया गया। केपी,जीडीसी कॉलेज की इन छात्रों द्वारा अपनी पेंटिग के साथ देवास विधायक गायत्री राजे पवार से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भेट स्वरुप रामदरबार पेंटिग प्रदान की गई। विधायक पवार ने देवास की बेटियों का उत्साहवर्धन करते हुऐ तुरंत विधायक निधि से प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित सभापति रवि जैन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन,भरत चौधरी द्वारा भी आशिर्वाद मिला। श्रीमति अंजू त्रिशक्ति महिला संगठन की सदस्य है। उक्त जानकारी भाजपा महिला मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष मोनिका शर्मा ने दी।
टिप्पणियाँ