देवास विकास प्राधिकरण की कमान अब राजेश यादव के हाथों में,राज्य शासन ने आदेश जारी कर अध्यक्ष नियुक्त किया
विधानसभा चुनाव में सत्ता और संगठन का अब होगा और भी बेहतर तालमेल
देवास। देवास विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष कौंन बनेगा? आज इस सवाल का उत्तर आमजन के सामने आ गया है। राज्य शासन ने बुधवार को तीन प्राधिकरणों के अध्यक्षों की घोषणा की देवास, सिंगरोली और कटनी। देवास में भाजपा जिला महामंत्री व वार्ड क्रमांक-12 के पार्षद राजेश यादव की प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर ताजपोशी कर दी गयी है।राजेश यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खास माने जाते है और यादव की नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष काफी समय से प्रयास में लगे थे।
विधानसभा चुनाव की तैयारी
इस पद के लिए देवास विधायक गायत्रीराजे पवार खेमे से भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम जोशी नाम प्रमुखता के साथ रखा गया था। भाजपा संगठन की ओर से एक ही नाम राजेश यादव का भोपाल भेजे जाने की बात सामने आई थी । देवास में भाजपा में राजनीति जग जाहिर है जिसमे भाजपा संगठन और विधायक गुट प्रमुख है इसके अलावा भी खण्ड खण्ड में भाजपा के गुट बने हुए है। प्राधिकरण से पहले राजनीति की चाले नगरीय निकाय चुनाव में भी खूब चली थी।प्राधिकरण अध्यक्ष बने यादव ने महापौर व सभापति के पद से काफी प्रयास किये थे लेकिन वे वांछित रह गए थे।बताया जा रहा है कि यादव को भाजपा आलाकमान ने प्राधिकरण अध्यक्ष का आश्वासन दिया था, जो आज पूरा कर दिया गया है। काफी समय से राजनीति की बड़ी खींचतान के बीच राज्य शासन देवास विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति नहीं कर पा रहा था।जानकारी यह भी है कि यादव की नियुक्ति के लिए खुद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधायक देवास गायत्री राजे पवार से फोन पर चर्चा की थी। जिसके बाद राजेश यादव के नाम पर अंतिम मुहर लग पाई है।यादव की नियुक्ति के बाद विधानसभा चुनाव में भी समीकरणों पर असर पड़ेगा,हो सकता है सत्ता और संगठन मिलकर चुनाव लड़े।
अपनी नियुक्ति के तुरन्त बाद यादव भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के साथ विधायक निवास पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंटकर अपने कार्यकाल को सफलता से पूरा करने के लिए विधायक से आशीर्वाद लिया। भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी कर यादव की नियुक्ति का जश्न समर्थकों द्वारा मनाया गया।
टिप्पणियाँ