वाहन चोर गिरोह धराया:देवास,इंदौर,सिहोर,भोपाल सहित अन्य जिलों में करते थे चोरी


चोरी के बाद वाहनों को औने-पौने दाम पर बेच दिया करते थे,चार आरोपी गिरफ्तार,नो बाइक जप्त

देवास- सोनकच्छ पुलिस ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी कि 29 अप्रैल के दिन मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की भागसरा रोड एक व्यक्ति चोरी की बाइक लेकर जा रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी सोनकच्छ अपनी टीम लेकर पहुंचे,जहां पर एक व्यक्ति पुलिस को देख मोटर साईकल लेकर भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकडे गये आरोपी से पुछताछ करने पर अपना नाम सुरज उर्फ आरु पिता भेरूसिंह दोशी निवासी नागझिरी सोनकच्छ को बताया।

जांच करने पर वाहन चोरी होना पाया गया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ करने पर उसने बताया कि हेमन्त कंजर, क्रिश कंजर अपने अन्य साथीगणो के साथ मिलकर देवास इंदौर, सिहोर, भोपाल व अन्य जिलो से वाहनो की चोरी करते हैं। चोरी के वाहन रफा-दफा करवाने, वाहन को बेचने व वाहनों को वाहन मालिक को वापस लौटाने के लिए आरोपी सुरज से संपर्क करते थे। हेमन्त कंजर के द्वारा प्रत्येक वाहन पर 2 हजार रुपये लेता था। हेमन्त के द्वारा लगभग 9 दो पाहिया वाहन सुरज को दिये गये है। जिसमें आरोपी द्वारा कुल 6 दो पाहिया वाहन को ओने पोने दाम में बेचा गया। आरोपी सुरज से कुल 3 दो पहिया वाहन एवं अन्य बेचे गये 6 दो पहिया वाहन जप्त किये गये है। कुल वाहनों की किमत लगभग 9 लाख रुपये का मश्रुका जप्त किया गया।

जप्त वाहन की जानकारी-

2 बुलेट, 4 स्प्लेंडर, 2 एच एफ डीलक्स व 1 एक्टिवा कीमती लगभग 9 लाख का मश्रुका का जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम -

1. सुरज उर्फ आरु उम्र 23 साल 

2. शाहरुख पिता शाबीर खान उम्र 22 साल 

3. सोनु शेख पिता इसरार शेख उम्र 20 साल 

4. देवेन्द्र यादव पिता धनश्याम यादव उम्र 19 साल 


इनका रहा सराहनीय कार्य-

थाना प्रभारी थाना सोनकच्छ निरी नीता देअरवाल, उनि मानसिंह गामोड, उनि राजेश बारेला, प्र. आर शिवसिंह गुर्जर, मोहन, भीमलाल, आर महेन्द्र जलोदिया, विकास, लक्ष्मण, सुधीर, युनुस, चेतन, जोगेन्द्र, संदीपसिंह, दीपक एवं सायबर सेल प्रआर सचिन चौहान, शिवप्रताप सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें