देवास सॉफ्टटेनिस खिलाडिय़ों को मिली 34,20,000 की स्कालरशिप


देवास। मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ सचिव एवं प्रदेश टीम के कोच विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि अहमदाबाद गुजरात में सम्पन्न हुए 36 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाडिय़ों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग म.प्र. शासन द्वारा 34,20,000  (चौतीस लाख बीस हजार )स्कालरशिप प्रदान की गई। जिसमें मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस टीम के खिलाडिय़ों जय मीणा ने पुरूष वर्ग के सिंगल्स व मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक जीतने पर क्रमश: 500000 -500000 एवं टीम इवेंट्स में रजत पदक जीतने पर  3,20,000 कुल 13,20,000 तथा महिला वर्ग आध्या तिवारी ने मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक जीतने पर 500000 व  सिंगल्स में रजत पदक जीतने पर 320000 और पुरूष वर्ग के टीम इवेंट्स में रजत पदक जीतने पर प्रत्येक खिलाडिय़ों आदित्य दुबे, अभिषेक परिहार, योगेश चौधरी व राजवीर नागर को क्रमश: 320000 प्रदान किए गए। महिला टीम के कोच गौरव कदम एवं मैनेजर प्रीति पवार थी। इस अवसर पर सांसद डॉ महेन्द्रसिंह सोलंकी ने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सॉफ्टटेनिस के पदक विजेता खिलाडिय़ों को अपनी ओर से 5000 -5000 देने की घोषणा की। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर संघ की अध्यक्ष गौरीसिंह, सांसद सोलंकी, उपाध्यक्ष डॉ समीरा नईम, राधेश्याम सोलंकी, कैलाश चन्दावत, अजय गुप्ता, राजेश यादव,श्रीकांत उपाध्याय, रायसिंह सेंधव,प्रयास गौतम, श्रीमती संतोष परिहार, एस एन नामदेव, मनीष जायसवाल,आदि ने बधाई प्रेषित की।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें