रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान परशुराम


धूमधाम से निकली शौर्य यात्रा,भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा शहर


देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी की शौर्य यात्रा निकाली गई। संघ अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि यात्रा में घोड़े बैंड बग्गी के साथ सुशोभित रथ में भगवान परशुराम जी ने नगर का भ्रमण किया,भगवान परशुराम के जयकारों से शहर गूंज उठा।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण युवा परिषद इंदौर के संस्थापक विकास अवस्थी, अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल,पूर्व महापौर सुभाष शर्मा उपस्थित रहे।
 

महाकाल टोली ने दी प्रस्तुति 

चलित झांकियां, चलित भजन आकर्षण केन्द्र रहे। भगवान परशुराम जी के रथ के आगे उज्जैन की प्रसिद्ध महाकाल टोली की प्रस्तुति देती हुई चल रही थी। सभी विप्रजन पारम्परिक वेशभूषा में यात्रा में सम्मिलित हुए। नगर में यात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत कर परशुरामजी का पूजन  किया गया। कई जगहों पर अध्यक्ष महासंघ दिनेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष युवा संघ आदित्य दुबे, जिला अध्यक्ष युवा संघ विमल शर्मा, रितेश त्रिपाठी,दीपेश कानूनगो,आकाश अवस्थी का स्वागत किया गया।

यात्रा में महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा, युवा संघ नगर अध्यक्ष विमल शर्मा, देव नायक मिश्र, ओपी दुबे, प्रयास गौतम, रमेश व्यास, शंकरलाल शर्मा, महेंद्र उपाध्याय, संजय शुक्ला, राधेश्याम शर्मा, बालकृष्ण मेहता, पी एन तिवारी, नवीन दुबे, पं. रितेश त्रिपाठी, ओपी पराशर, चंद्रकांत दीक्षित, किशोर पंड्या, घनश्याम पंडित, उपाध्याय दिलीप शर्मा, विनोद दुबे, विनीता व्यास, आशा शर्मा, प्रतिभा शर्मा, माया तिवारी, रीता शर्मा, रिचा दुबे, रिंकी व्यास, रोशनी उपाध्याय, मधु शर्मा, रेणु शर्मा, मंगला पांडे, विभा दुबे, मोनिका शर्मा इंदिरा मेहता ,भारती पाठक, मंगला दुबे, सपना पाठक, कुसुम शर्मा, हंसा जोशी, पूजा जोशी, बबली दुबे, प्रणय व्यास, आशुतोष दुबे, विकास त्रिवेदी, मिलन शर्मा, नरेंद्र शर्मा,अमिताभ शुक्ला, गोगंगेश्वर जोशी, रमेश चौबे, दिलीप शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, कृष्ण कांत शर्मा, महेंद्र स्थापक, समीर शर्मा, रितेश शर्मा, अनिल जोशी, लक्ष्मीकांत बेर्डे , मयंक उपाध्याय, भरत व्यास, संजय दुबे, सुदर्शन दुबे, गौरव जोशी, अमित पंडित, सहित हजारों की संख्या मेंं ब्राह्मण शौर्य यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा का समापन मंडी धर्मशाला में हुआ जहां भोजन प्रसादी ग्रहण की।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें