नो मोर प्लास्टिक अभियान की शुरुआत

 


वेस्ट प्लास्टिक अपशिष्ट का उपायोग कर बनायेगे विश्व रिकार्ड

देवास।नगर निगम देवास शहर मे वेस्ट प्लास्टिक अपशिष्ट का उपायोग कर बनायेगा विश्व रिकार्ड। नगर निगम द्वारा नो मोर प्लास्टिक अभियान चलाकर प्लास्टिक अपश्ष्ठि सामग्री एकत्रित कर प्लास्टिक वॉल बनाने जा रहा है। इस हेतु शहर मे अनूठे नो मोर प्लास्टिक अभियान के तहत शहर से प्लास्टिक बोतल संग्रहण यात्रा 2023 का शुभारंभ  होटल रामाश्रय मे शनिवार को किया गया। नोर मोर प्लास्टिक अभियान कार्यक्रम के दौरान शहर मे बोतल संग्रहण वाहन का शुभारंभ महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त विशालसिह चौहान स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, ब्रांडएम्बेसेडर विष्णु वर्मा, महेश सोनी गुरूचरणसिह सलूजा, सैयद  मकसूद अली, अर्जुन यादव, पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा के साथ हरी झण्डी दिखाकर किया गया। 

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहर को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त करने हेतु व्यवसायिक प्रतिष्ठानो, दुकानो, घरो से निकलने वाली वेस्ट प्लास्टिक की बोतलो का  संग्रहण वाहन के माध्यम से किया जावेगा जिसकी शुरूआत होटल रामाश्रय से की गई है। विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि वेस्ट प्लास्टिक बॉटल वॉल स्थापना के लिए वेस्ट प्लास्टिक बाटल संग्रहण की शुरूआत कार्यक्रम के दौरान होटल रामाश्रय से की गई। संग्रहण वाहन शहर मे भ्रमण कर वेस्ट बॉटल एकत्रित करेगा।

जिसके माध्यम से वेस्ट प्लास्टिक बॉटल वॉल बनाया जावेगा इसका उद्देश्य देवास शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। श्री अग्रवाल ने शहरवासियो एवं होटल, रेस्टोरंट ढाबा, अस्पताल संचालको से अपील की है कि वे वेस्ट बॉटल को एकत्रित कर निगम के बॉटल संग्रहण वाहन मे ही डालें जिससे शहर को प्लास्टिक मुक्त रखने मे आपका सहयोग रहेगा। इस आवसर पर होटल रामाश्रय संचालक राकेश अग्रवाल नयन कानूनगो, स्वच्छता नोडल सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें