देवास-इंदौर रोड पर बने नवनिर्मित ब्रिज का मुख्यमंत्री आज करेंगे लोकार्पण
देवास- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास में इन्दौर-देवास रोड पर 85 करोड़ की लागत से बने 02 किलो मीटर लम्बे नवनिर्मित ब्रिज का 28 अप्रैल को सांय 07.30 बजे वर्चुअली लोकार्पण कर ब्रिज देवास की जनता को समर्पित करेंगे। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को लोकार्पण कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर करने के निर्देश दिये है।
टिप्पणियाँ